साई सुदर्शन ने बताया- आईपीएल में मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने से टी20 में बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद मिली

बेंगलुरु
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस की तरफ से मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने से उन्हें टी20 क्रिकेट में बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद मिली। सुदर्शन में बुधवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल कर अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

सुदर्शन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘यह (आईपीएल में) मेरा चौथा साल है, इसलिए मुझे लगता है कि इससे मुझे काफी अनुभव मिला है। मुझे कुछ मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नेट्स में मुझे काफी तेज गेंदबाजी का सामना करना पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण चीज जिसने मेरे खेल को बेहतर बनाने में मदद की है या जिस तरह से मैंने अपनी टी20 बल्लेबाजी में सुधार किया है, वह खेल का समय है जो मुझे यहां मिलता है और टाइटंस के साथ मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के साथ अभ्यास का मौका मिलता है।’’

आईपीएल के मौजूदा सत्र में अभी तक 186 रन बनाने वाले सुदर्शन ने कहा, ‘‘इन तीन सालों में मैंने बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि इससे मुझे खेल को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली है और खेल की बुनियादी बातों को भी समझने में मदद मिली है।’’ इस बीच आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि पहले सात ओवरों में चार विकेट खोने से उनकी टीम के लिए परिस्थितियां मुश्किल हो गई थी।

फ्लावर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन इस बीच हमने कुछ महत्वपूर्ण विकेट गंवाए। इससे मैच का पासा पलट गया। अगर आप पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो इससे आपके लिए परिस्थितियां मुश्किल हो जाती हैं।’’

admin

Related Posts

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

हैदराबाद आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली भारत लौट आए हैं, उनके साथ अनुष्का शर्मा भी हैं। विराट जल्द ही RCB कैंप से जुड़कर नए सीजन की तैयारी शुरू करेंगे।…

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

नई दिल्ली भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने रिटायरमेंट और टीम मैनेजमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोच गौतम गंभीर को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया