‘ऐसा काम करूंगा, जो किसी ने नहीं किया होगा’: किरोड़ी लाल मीणा

सवाई माधोपुर

राजस्थान की राजनीति में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रविवार को सवाई माधोपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई। मीणा समाज के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान उन्हें हराने के लिए तमाम शक्तियां लगी हुई थीं, लेकिन सवाई माधोपुर की जनता ने उन्हें जिताकर उनकी लाज रखी।

‘गणेश जी की कृपा से बना मंत्री’
किरोड़ी लाल मीणा ने मत्स्य जयंती और होली मिलन समारोह में संबोधन के दौरान कहा, “मैं पिछले 45 सालों से चुनाव लड़ रहा हूँ। जब भी मैंने सवाई माधोपुर से चुनाव लड़ा और जीता, गणेश जी की कृपा से ही मंत्री बना।”

उन्होंने आगे कहा, “आप सभी ने पूरी ताकत से मुझे जिताया, लेकिन ‘पर्ची ऊपर से आ गई’ तो मैं क्या करता। आप समझ सकते हैं कि क्या हुआ। मंत्री बनने के बाद मैंने खुद ही इस्तीफा दे दिया, लेकिन 9 महीने से ज्यादा हो गए और मेरा इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं हुआ। अब ऊपर से आदेश मिला है कि मैं काम करूं, तो अब मैं पूरी ताकत से काम करूंगा।”

उन्होंने अपने समर्थकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह प्रदेश और अपने विधानसभा क्षेत्र में ऐसा काम करके दिखाएंगे, जो पहले कभी नहीं हुआ और भविष्य में भी कोई नहीं कर पाएगा।

‘कृषि विभाग की तस्वीर बदलने का संकल्प’
उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, और अब वह समाज के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उनके मुताबिक, कृषि विभाग की तस्वीर बदलने का प्रयास करेंगे। किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाएंगे। प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए नई योजनाएं लागू करेंगे। किसानों को उन्नत तकनीक सिखाने के लिए अन्य राज्यों में भ्रमण करवाएंगे।

किसानों के लिए 11 लाख की सहायता राशि
कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किसानों के लिए 11 लाख रुपये की व्यक्तिगत सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने जयपुर बस्सी क्षेत्र के उन्नत किसानों के खेतों का दौरा कराने और सवाई माधोपुर जिले के किसानों को अन्य राज्यों की आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

  • admin

    Related Posts

    दो साल में देशभर में चलाने का लक्ष्य, राजस्थान में जल्द शुरू होगी सरकारी ‘भारत टैक्सी’ सेवा?

    जयपुर/नई दिल्ली. देश के टैक्सी सेक्टर में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। केंद्र सरकार ने 'सहकार से समृद्धि' के मंत्र के साथ 'भारत टैक्सी' ऐप लॉन्च कर…

    गले में डालकर घंटों तक बैठा रहा, ज्वैलरी शॉप से लाखों की सोने की चेन ले उड़ा कबूतर

    नागौर. राजस्थान के नागौर जिले से सामने आया एक अनोखा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कबूतर सोने की चेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी