उत्तर पश्चिम भारत में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, फिर गर्मी का दिखेगा कहर: मौसम विभाग

नई दिल्ली
उत्तर भारत में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में आज 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, 30 मार्च से दो अप्रैल के बीच काफी गर्मी बढ़ने जा रही है। उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस बढ़ने जा रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक में एक और दो अप्रैल को ओले गिरेंगे और तेज बारिश होगी।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा चली। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में 29 मार्च को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 29 मार्च को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, आंधी तूफान व बिजली कड़कने वाली है।

वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, रायलसीमा में एक और दो अप्रैल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 31 मार्च से दो अप्रैल के बीच बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में तीन दिनों तक कोई अहम बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें दो से तीन डिग्री की कमी आ जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में दो से चार डिग्री तक गिरावट आने वाली है और उसके बाद फिर चार से छह डिग्री तक पारा बढ़ जाएगा। वहीं, महाराष्ट्र में अगले दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके अलावा, गुजरात में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने वाली है। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल में 29 मार्च और ओडिशा में 29 और 30 मार्च को हीटवेव चलने वाली है।

 

admin

Related Posts

बंगाल राजनीति में भूचाल: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पर भारी पड़े शुभेंदु अधिकारी

 पश्चिम बंगाल   पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है। असम…

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद में नया मोड़, यूरोप स्वतंत्र सुरक्षा ढांचा तैयार करेगा मैक्रों

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कर दिया है कि यूरोप इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई