शनि अमावस्या कल, कर लें ये काम, शनिदेव होंगे प्रसन्न

शनि अमावस्या एक विशेष तिथि होती है, जब अमावस्या और शनिवार का संयोग बनता है. इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना करने से शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलती है. यह दिन उन लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है जिनकी कुंडली में शनि कमजोर या पीड़ित अवस्था में होता है.

कब है शनि अमावस्या?
पंचांग के अनुसार, इस साल शनि अमावस्या 29 मार्च को है. इसी दिन शनि देव कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे. चैत्र माह की अमावस्या तिथि 28 मार्च को रात को 7 बजकर 55 मिनट पर प्रारंभ होगी. वहीं इस तिथि की समाप्ति 29 मार्च को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर हो जाएगी. ऐसे उदया तिथि के अनुसार, शनि अमावस्या 29 मार्च रहेगी. ये इस साल की पहली शनि अमावस्या है. इस दिन साल का पहला सूर्यग्रहण भी लगने जा रहा है

शनि अमावस्या पर किए जाने वाले उपाय

    शनिदेव को सरसों का तेल, काले तिल और उड़द की दाल अर्पित करें.”
    ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.
    पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
    हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें.
    गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े और तेल का दान करें.

शनि अमावस्या पर सूर्य और शनि के मंत्रों का जाप करें

    ॐ शं शनैश्चराय नमः शनि मंत्र का जाप करें
    ॐ घृणिः सूर्याय नमः सूर्य मंत्र का जाप करें

शनि अमावस्या का महत्व

शनि अमावस्या के दिन शनिदेव की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. यह दिन शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित है, इसलिए शनि अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए भी पूजा की जाती है. शनिदेव कर्मों के न्यायाधीश माने जाते हैं, इसलिए इस दिन अच्छे कार्य करने से शुभ फल मिलता है. यदि किसी की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है, तो इस दिन पूजा करने से शांति मिलती है.

  • admin

    Related Posts

    20 अप्रैल राशिफल: शुभ दिन रहेगा कुछ राशियों का, वहीं कुछ को झेलनी पड़ सकती हैं कठिनाइयाँ

    मेष राशि- 20 अप्रैल के दिन वित्तीय समृद्धि रहेगी। रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, जो अच्छे या बुरे हो सकते हैं। ऑफिस में आप नए-नए विचार भी लाएंगे, जो…

    अक्षय तृतीया पर सोने खरीदने का शुभ चौघड़िया मुहूर्त, जानिए सटीक टाइमिंग

    इंदौर  आज अक्षय तृतीया का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग में इसे अत्यंत शुभ और फलदायी दिन माना गया है, जिसे अबूझ मुहूर्त भी कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

    आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 5 views
    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा