नवरात्र व्रत में मखाना खाने से शरीर में बनी रहेगी एनर्जी

इस बार 30 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हाे रहा है। इसका समापन 6 अप्रैल को होगा। नवरात्र में 9 दि‍नों तक मां दुर्गा के व‍िभ‍िन्‍न स्‍वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र व्रत में खानपान का व‍िशेष ध्‍यान रखने की सलाह दी जाती है ताक‍ि शरीर में एनर्जी बनी रहे। आपको कमजोरी भी महसूस न हो। वैसे तो व्रत में कई तरह की चीजें खाई जाती हैं। इनमें आलू, साबूदाना, कुट्टू के आटे की पूड़ी, हरी सब्‍ज‍ियां और फल-मेवे शाम‍िल होते हैं।

उन्‍हीं में से मखाना भी एक है। यह एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो आपको पूरे द‍िन तरोताजा रखेगा। आपके शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होने देगा। अगर आप इसे व्रत के दौरान खाते हैं तो इससे आपको कुछ और खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल व्रत के दौरान शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसे मखाना आसानी से पूरा कर सकता है। आइए जानते हैं व्रत में मखाना खाने से सेहत को क्‍या फायदे म‍िल सकते हैं।

मखाने में भरपूर पोषण
मखाने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है और व्रत के दौरान कमजोरी महसूस नहीं होने देता है। इसके अलावा इसे पचाना भी बेहद आसान होता है।

लंबे समय तक बनी रहेगी एनर्जी
व्रत में अक्सर एनर्जी डाउन होने से कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में मखाना आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है और शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है।

डाइजेशन को रखे दुरुस्‍त
व्रत के दि‍नों में अक्सर पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, लेकिन मखाने में मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ रखता है। यह कब्ज और अपच की समस्या को दूर करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत
मखाने में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। व्रत में ज्‍यादातर कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन कम हो जाता है, ऐसे में मखाना हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद करते हैं।

द‍िल को रखे सेहतमंद
मखाने में कोलेस्ट्रॉल, सोडियम और फैट की मात्रा कम होती है, जिससे यह द‍िल के ल‍िए बेहतरीन दवा का काम करता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है और दिल को स्वस्थ बनाए रखता है।

ऐसे डाइट में शाम‍िल करें मखाना
    रोस्टेड मखाना
    मखाने की खीर
    मखाने का चिवड़ा
    सिंपल स्नैक

 

  • admin

    Related Posts

    हाथों में बार-बार झुनझुनी और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, यह शरीर में छिपी इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

    क्या आपके हाथों में बार-बार झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होता है? कई लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह शरीर का एक संकेत…

    LPG की किल्लत में इलेक्ट्रिक चूल्हा है तगड़ा विकल्प, जानें 1 घंटे इस्तेमाल करने पर कितना आएगा बिजली बिल

     LPG सिलेंडर की कमी के बीच अब लोग खाना बनाने के लिए अलग-अलग ऑप्शन तलाश रहे हैं. कई लोगों ने इंडक्शन कुकटॉप खरीद लिए हैं तो कुछ इंफ्रारेड चूल्हों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए