गुरु प्रदोष व्रत कल

गुरु प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाने वाला विशेष व्रत है. प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को आता है, लेकिन जब यह व्रत गुरुवार के दिन पड़ता है, तो इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और कष्टों से मुक्ति मिलती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यह व्रत वैवाहिक सुख और समृद्धि के लिए भी लाभकारी माना जाता है.

कब है गुरु प्रदोष व्रत?
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 26 मार्च को देर रात 1 बजकर 42 मिनट पर हो जाएगी. वहीं इस तिथि का समापन 27 मार्च को रात 11 बजकर 3 मिनट पर होगा. ऐसे में प्रदोष व्रत गुरुवार, 27 मार्च को रखा जाएगा. जब यह तिथि गुरुवार को पड़ती है, तो इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है.

पूजा का शुभ मुहूर्त
प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव के पूजन का विशेष महत्व होता है. इसलिए हिंदू पंचांग के अनुसार, 27 मार्च को प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 35 मिनट से शुरू होगा. ये मुहूर्त 8 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कुल मिलाकर 2 घंटे 21 मिनट तक रहेगा.

गुरु प्रदोष व्रत की पूजा विधि
इस दिन सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें. भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल और मिठाई अर्पित करें. देसी घी का दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें और मंत्रों का जाप करें. प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें. सबसे आखिर में भगवान शिव की आरती करें और सभी को प्रसाद वितरित करें.

गुरु प्रदोष व्रत के नियम
इस दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को दिन भर निराहार रहना चाहिए. शाम को प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने के बाद ही भोजन ग्रहण करें. इस दिन तामसिक भोजन और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए.

गुरु प्रदोष व्रत का महत्व
मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यह व्रत वैवाहिक सुख और समृद्धि के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह व्रत रोगों और कष्टों से मुक्ति दिलाने में भी सहायक है. यह व्रत भगवान शिव के भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि यह व्रत उन्हें भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने और अपने जीवन में सुख और समृद्धि लाने का अवसर प्रदान करता है. यह व्रत बृहस्पति ग्रह से जुड़े दोषों को दूर करने में मदद करता है. शिव कृपा से भक्तों के सभी दुख और बाधाएं दूर होती हैं. यह व्रत दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनाए रखने में सहायक माना जाता है.

  • admin

    Related Posts

    20 अप्रैल राशिफल: शुभ दिन रहेगा कुछ राशियों का, वहीं कुछ को झेलनी पड़ सकती हैं कठिनाइयाँ

    मेष राशि- 20 अप्रैल के दिन वित्तीय समृद्धि रहेगी। रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, जो अच्छे या बुरे हो सकते हैं। ऑफिस में आप नए-नए विचार भी लाएंगे, जो…

    अक्षय तृतीया पर सोने खरीदने का शुभ चौघड़िया मुहूर्त, जानिए सटीक टाइमिंग

    इंदौर  आज अक्षय तृतीया का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग में इसे अत्यंत शुभ और फलदायी दिन माना गया है, जिसे अबूझ मुहूर्त भी कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

    • By admin
    • April 20, 2026
    • 0 views
    शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

    पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

    • By admin
    • April 20, 2026
    • 2 views
    पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

    पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

    आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 5 views
    आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर