BHIM 3.0 हुआ लॉन्च, धीमे इंटरनेट स्पीड पर भी होगी UPI पेमेंट

 नई दिल्ली

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन इंडिया (NPCI) ने भारत इंटरफेस फॉर मनी यानी BHIM 3.0 ऐप को लॉन्च कर दिया है. इस पर आपको कई ऐसे फीचर मिलेंगे, जो पुराने ऐप में नहीं मिलते थे. इस पर UPI पेमेंट के लिए स्प्लिट एक्सपेंस, स्पेंड एनालिटिक्स और बिल्ड-इन असिस्टेंट जैसे फीचर मिलेंगे.

ऐप पर ना सिर्फ नए फीचर्स को जोड़ा गया है. बल्कि इसे स्लो और अनस्टेबल इंटरनेट कनेक्शन के साथ काम करने के लिए भी तैयार किया गया है. आइए जानते हैं BHIM 3.0 ऐप के बारे में जरूरी बातें.

क्या है BHIM 3.0 ऐप में खास?

BHIM 3.0 अपडेट कई नए बदलाव के साथ आता है. इस ऐप को 2016 में लॉन्च किया गया था, जिसे अब तक का सबसे बड़ा अपडेट दिया गया है. इसकी मदद से आप अपने खर्चों को स्प्लिट कर सकते हैं. यानी यूजर्स किसी खर्च का एक बिल क्रिएट करके उसे दोस्तों और परिवार के साथ स्प्लिट कर सकते हैं. ऐप की मदद से किसने अपने हिस्से की पेमेंट की है और किसने नहीं, उसकी जानकारी भी मिलेगी.

इसके अलावा आप परिवार के लोगों को भी अपने अकाउंट से जोड़ सकते हैं और उनके खर्च को ट्रैक कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल रेंट, बिल पेमेंट या किसी अन्य प्रकार की पेमेंट को असाइन करने के लिए किया जा सकता है. साथ ही आप इसकी मदद से अपने खर्च को ट्रैक भी कर सकते हैं.

कितना किया खर्च, कर पाएंगे पता?

BHIM ऐप आपके खर्च का ब्रेकडाउन भी दिखाएगा. NPCI का कहना है कि ऐप का डिजाइन यूजर फ्रेंडली रखा गया है, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से अपने खर्च को ट्रैक कर सकते हैं. इसमें आपको बिल्ट-इन असिस्टेंट भी मिलेगा, जो यूजर्स को उनके बिल पेमेंट की तारीख की जानकारी देगा.

BHIM 3.0 ऐप को लो और अनस्टेबल नेटवर्क पर काम करने के लिए तैयार किया गया है. इसकी मदद से आप स्लो इंटरनेट स्पीड होने पर भी पेमेंट कर पाएंगे. साथ ही आपको पेमेंट फंसने की चिंता भी नहीं रहेगी. ऐप का लेटेस्ट वर्जन बेहतर सिक्योरिटी अपग्रेड्स के साथ आता है.

 

admin

Related Posts

हाथों में बार-बार झुनझुनी और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, यह शरीर में छिपी इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

क्या आपके हाथों में बार-बार झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होता है? कई लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह शरीर का एक संकेत…

LPG की किल्लत में इलेक्ट्रिक चूल्हा है तगड़ा विकल्प, जानें 1 घंटे इस्तेमाल करने पर कितना आएगा बिजली बिल

 LPG सिलेंडर की कमी के बीच अब लोग खाना बनाने के लिए अलग-अलग ऑप्शन तलाश रहे हैं. कई लोगों ने इंडक्शन कुकटॉप खरीद लिए हैं तो कुछ इंफ्रारेड चूल्हों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए