पहली बार बिना विग के इवेंट में पहुंची हिना खान

मुंबई

हिना खान एक इवेंट में पहुंचीं। वो कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने इस बीमारी के ट्रीटमेंट की शुरुआत में खुद ही अपने बालों को मुंडवा लिया था और अपने ही बालों से विग बनवाए थे। अभी तक वो हर जगह विग पहने ही नजर आ रही थीं। लेकिन अब पहली बार वो बिना विग के एक इवेंट में पहुंची हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। हेल्थ में ये सुधार देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर कोई उनपर प्यार बरसा रहा है।

हिना खान ने साल 2024 में सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। इसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ। कीमोथेरेपी के दौरान जब उनकी हालत खराब हो जाती थी, तब वो इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस से अपना दर्द बयां करती थीं। इस पूरी जर्नी के दौरान फैंस हमेशा उनकी हिम्मत की दाद देते दिखे हैं।

हिना ने कहा- अभी इतने ही बाल आए हैं
हाल ही में उमराह करने के बाद लौटीं हिना खान को एक इवेंट में स्पॉट किया गया। जब वो रेड कारपेट पर आईं तो उन्होंने पपाराजी से पूछा, 'आज मैं सबसे अलग लग रही हूं, कैसी लग रही हूं?' सभी ने हिना का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'अक्षरा' ने कहा, 'अभी तक इतने ही बाल आए हैं।' हिना ने ये भी बताया कि वो नर्वस फील कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'मैं नर्वस थी… किसी दिन मैं अपने असली बालों के साथ वापस आऊंगी। अच्छी लग रही हूं या नहीं?'

उमराह करने गई थीं हिना
हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हाल ही में उमराह पर गई थीं, जहां से अपना वीडियो और ढेर सारी फोटोज शेयर की थीं। उन्होंने इसके लिए अल्लाह का शुक्रिया भी अदा किया।

  • admin

    Related Posts

    पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ पास सेंसर, U/A सर्टिफिकेट के साथ 19 मार्च को रिलीज

      हैदराबाद,  तेलुगु पावर स्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को बिना…

    सड़क पर हर कदम की जिम्मेदारी आपकी, युवाओं को सोनू सूद का जागरूकता संदेश

    मुंबई,  दिल्ली समेत कई राज्यों में ऐसे केस सामने आए, जहां तेज स्पीड और नाबालिग बच्चों द्वारा गाड़ी चलाने से लोगों की जान चली गई। हाल ही में द्वारका में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

    • By admin
    • March 11, 2026
    • 2 views
    फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

    क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

    • By admin
    • March 11, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

    टोटेनहम पर भारी पड़ा एटलेटिको मैड्रिड, चैंपियंस लीग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज

    • By admin
    • March 11, 2026
    • 3 views
    टोटेनहम पर भारी पड़ा एटलेटिको मैड्रिड, चैंपियंस लीग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज

    जब फ्लाइट छूट गई… थर्ड एसी में छिपकर घर पहुंचे शिवम दुबे, खुद सुनाई दिलचस्प कहानी

    • By admin
    • March 11, 2026
    • 2 views
    जब फ्लाइट छूट गई… थर्ड एसी में छिपकर घर पहुंचे शिवम दुबे, खुद सुनाई दिलचस्प कहानी

    न्यूजीलैंड महिला टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 200 रन से हराया

    • By admin
    • March 11, 2026
    • 2 views
    न्यूजीलैंड महिला टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 200 रन से हराया

    सिनर का शानदार प्रदर्शन, फोंसेका को हराकर इंडियन वेल्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह

    • By admin
    • March 11, 2026
    • 0 views
    सिनर का शानदार प्रदर्शन, फोंसेका को हराकर इंडियन वेल्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह