दिलीप जोशी का डायलॉग ‘ऐ पागल औरत’ खुद सेट पर किया था इंप्रोवाइज

 

मुंबई

चाहे आप 90 के दशक के किड हो या फिर जेन जेड, एक शो है, जिसने हर जेनरेशन के बच्चों-बड़ों को गुदगुदाया है। इसका नाम है- तारक मेहता का उल्टा चश्मा । ये सीरियल करीब 15 सालों से टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। कई सारे ट्विस्ट और टर्न के साथ जेठालाल और दयाबेन की केमिस्ट्री को कोई आजतक भुला नहीं पाया है। जेठालाल का रोल दिलीप जोशी और दयाबेन का रोल दिशा वकानी ने निभाया था।

दिलीप जोशी और दिशा वकानी के ऑनस्क्रीन हंसी-मजाक ने कई यादगार मोमेंट दिए हैं। उनके डायलॉग्स और स्टाइल तक खूब फेमस हुए। शो में जेठा अपनी बीवी को 'ऐ पागल औरत' कहकर भी बुलाते थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फेमस लाइन अब इस सिटकॉम का हिस्सा नहीं है।

दिलीप जोशी ने किया था इंप्रोवाइज
जी हां, दिलीप जोशी ने हाल ही में बताया कि इस डालयॉग को क्यों हटाया गया था। वो हाल ही में कॉमेडियन सौरभ पंत के पॉडकास्ट पर आए, जहां उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका फेमस डायलॉग 'ऐ पागल औरत' कभी स्क्रिप्ट में था ही नहीं! ये दरअसल उनका खुद का इम्प्रोवाइजेशन था। एक इंप्रोम्प्ट लाइन, जो दिशा वकानी के शानदार एक्सप्रेशन के साथ मिलकर परफेक्ट कॉमिक मसाला बन गई। और बाकी, जैसा कि वे कहते हैं, इतिहास है। ये हिट हो गया। दिलीप जोशी ने कहा, 'ये जो 'पागल औरत' वाला था, वो मैंने इंप्रोवाइज किया।'

मेकर्स ने हटा दिया डायलॉग
हालांकि, कुछ लोगों को ये डायलॉग पसंद नहीं आया। एक्टर ने बताया कि एक वुमेन राइट्स ग्रुप ने इस फ्रेज पर आपत्ति जताई और इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया। ऐसे में TMKOC के निर्माताओं ने शो से इस लाइन को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'बाद में, उसपे कुछ वुमेन लिब.. या कोई मूवमेंट था, मुझे बताया गया, आगे से आप ये नहीं बोलेंगे।'

दिशा ने 2017 में छोड़ा था शो
भले ही इस लाइन पर बैन लगा दिया गया था, लेकिन ये फैंस के दिमाग में अभी भी है। चाहे वो थ्रोबैक एपिसोड हो, मीम्स हो या पुरानी बातें… 'ऐ पागल औरत' अभी भी चर्चा में आ जाता है। मालूम हो साल 2017 में दिशा वकानी ने सीरियल छोड़ दिया था। वो मेटरनिटी लीव पर गईं, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटी हैं। शो में उनके किरदार को किसी दूसरी एक्ट्रेस से रिप्लेस भी नहीं किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा टिकट बिक्री का रिकॉर्ड, 3100 रुपये में भी सब सीटें भरी

    मुंबई 'धुरंधर 2' अब सिर्फ एक फिल्म नहीं बची, बल्कि भारत का सबसे बड़ा पॉप कल्चर इवेंट बनने जा रही है. 19 मार्च को रिलीज होने जा रही रणवीर सिंह…

    पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ पास सेंसर, U/A सर्टिफिकेट के साथ 19 मार्च को रिलीज

      हैदराबाद,  तेलुगु पावर स्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को बिना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आईपीएल 2026 शेड्यूल लॉन्च, बेंगलुरु में RCB के खिलाफ SRH का पहला मुकाबला, बाकी मैचों का करें प्लान

    • By admin
    • March 12, 2026
    • 0 views
    आईपीएल 2026 शेड्यूल लॉन्च, बेंगलुरु में RCB के खिलाफ SRH का पहला मुकाबला, बाकी मैचों का करें प्लान

    फीफा वर्ल्ड कप में ईरान का बहिष्कार, अमेरिका से बढ़ती तनातनी के बीच दिखाए गए कड़े तेवर

    • By admin
    • March 12, 2026
    • 1 views
    फीफा वर्ल्ड कप में ईरान का बहिष्कार, अमेरिका से बढ़ती तनातनी के बीच दिखाए गए कड़े तेवर

    ‘वफादारी और जुनून की मिसाल’, आरसीबी ने विराट कोहली के सफर को बताया प्रेरणादायक

    • By admin
    • March 12, 2026
    • 2 views
    ‘वफादारी और जुनून की मिसाल’, आरसीबी ने विराट कोहली के सफर को बताया प्रेरणादायक

    फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

    • By admin
    • March 11, 2026
    • 2 views
    फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

    क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

    • By admin
    • March 11, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

    टोटेनहम पर भारी पड़ा एटलेटिको मैड्रिड, चैंपियंस लीग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज

    • By admin
    • March 11, 2026
    • 5 views
    टोटेनहम पर भारी पड़ा एटलेटिको मैड्रिड, चैंपियंस लीग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज