परिवार के हर सदस्य को सफलता दिलाता है घर के मुखिया

बात जब सफलता की होती है तो लोग अकसर मेहनत के जरिए लक्ष्य हासिल करने वाले युवाओं के बारे में जिक्र करते हैं। लेकिन सक्सेस मंत्रा में आज बात सफलता का रास्ता ढूंढने वाले युवाओं की नहीं बल्कि घर के मुखिया के गुणों के बारे में की जाएगी। जी हां, किसी भी घर का मुखिया उस घर का आईना होता है। जिसे देखकर कोई भी घर में रहने वाले सदस्यों के बारे में काफी हद तक सही अंदाजा लगा सकता है। चाणक्य नीति में भी घर के मुखिया के बारे में कई जरूरी बातें बताई गई हैं। चाणक्य नीति के अनुसार घर के मुखिया में ये गुण मौजूद होने पर वह घर काफी तरक्की करता है। उस घर में रहने वाले हर सदस्य को सफलता मिलती है। तो आइए जानते हैं घर के मुखिया में कौन से गुण मौजूद होने चाहिए।

बेहतर फैसले लेने की क्षमता-
घर का मुखिया ऐसा होना चाहिए, जो घर से जुड़े सभी फैसले खुद लेने की क्षमता रखता हो। उसके फैसले ऐसे होने चाहिए जो ना सिर्फ बेहतर हों बल्कि उनसे घर के किसी सदस्य को तकलीफ या नुकसान भी न पहुंचें।

बेकार खर्चों पर लगाए रोक-
घर के मुखिया का दिमाग तेज होने के साथ दूरदर्शी भी होना चाहिए। उसे इच्छा और जरूरत में फर्क करना आना चाहिए। घर के मुखिया को इस बात का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए कि वह परिवार के सदस्यों की जरुरत पर पैसा खर्च करते हुए फिजूल खर्च करने से बचें। उसे इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि पैसों का सही इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

भेदभाव करने से बचें-
परिवार का हर सदस्य अपनी हर समस्या का हल खोजने के लिए घर के मुखिया के पास ही आता है। ऐसे में घर के मुखिया के पास ही सबकी परेशानियों का हल निकालने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में घर के मुखिया को घर के किसी सदस्य के साथ भेदभाव किए बिना एकतरफा निर्णय नहीं लेना चाहिए। और किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करना चाहिए. मुखिया को एक ही क़ानून बनाना चाहिए और वही कानून सभी पर लागू होना चाहिए.

सतर्क रहें-
घर के मुखिया को हर समय सतर्क रहते हुए आसानी से किसी की भी बात पर भरोसा नहीं कर लेना चाहिए। घर के किसी भी सदस्य के बीच विवाद होने पर उसे दोनों पक्षों का निर्णय ध्यान से सुनना चाहिए। जिसके बाद ही उसे किसी भी तरह का कोई फैसला देना चाहिए। ध्यान रखें आपका एक गलत निर्णय किसी की लाइफ खराब कर सकता है।

अनुशासन का पालन-
व्यक्ति के जीवन में अनुशासन मौजूद होने से वो किसी भी काम को सफलतापूर्वक कर सकता है। ऐसे व्यक्ति की लाइफ में सफलता पाने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है। यही वजह है कि जिस घर का मुखिया अनुशासन प्रिय होता है, वहां रहने वाले सदस्य हमेशा तरक्की हासिल करते हैं।

  • admin

    Related Posts

    पीरियड्स के दर्द और तनाव को कम करने के लिए आयुष मंत्रालय ने सुझाए ये योगासन

    नई दिल्ली   पीरियड्स के दौरान दर्द, थकान, मूड स्विंग्स और अनियमित चक्र जैसी परेशानियां कई महिलाओं को प्रभावित करती हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट कुछ विशेष योगासन को दिनचर्या में…

    जीवन जीने का नजरिया बदल देंगे ये 10 अनमोल विचार, मुश्किल वक्त में भर देंगे नई ऊर्जा और साहस

    जीवन के उतार-चढ़ाव में कभी-कभी हमें बस एक नई सोच या एक सही शब्द की ज़रूरत होती है जो हमें फिर से ऊर्जा से भर दे। यहां हम कुछ चुनिंदा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका