Bank of India में 400 पदों पर निकली है भर्ती, अब 28 मार्च तक करें आवेदन

 बैंक ऑफ़ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती निकाली है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 28 मार्च कर दिया गया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार अब 28 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट https://nats.education.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कुल पद: 400

पदों का विवरण: जनरल के लिए 195, ईडब्ल्यूएस के लिए 32, ओबीसी के लिए 81, एससी के लिए 52 और एसटी के लिए 40 पद रिजर्व किए गए हैं।

आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्था से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि उनकी ग्रेजुएशन की डिग्री एक अप्रैल 2021 से लेकर 1 जनवरी 2025 के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये+ जीएसटी देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सभी महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये + जीएसटी, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये + जीएसटी आवेदन शुल्क रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये स्टाइपेंड प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

किन राज्यों में होगी भर्ती: उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कुल 15 राज्यों में होगी।
ऐसे करें आवेदन :

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Bankofindia.co.in पर जाएं।
    होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
    अप्लाई ऑनलाइन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
    रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
    फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
    आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

admin

Related Posts

UPSSSC टेक्निकल ग्रुप-C भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर निकली वैकेंसी

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने टेक्निकल ग्रुप-सी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके…

आर्मी जॉइन करने की तैयारी तेज करें, भोपाल में जून से कई ग्रेडों की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा आयोजित होगी

छिंदवाड़ा  सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज़ है. 2026-27 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत 1 जून से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी