फ्लाइट से लखनऊ आ रहे शख्स की हुई मौत, मची अफरा-तफरी

लखनऊ

बीते 19 मार्च को चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी लखनऊ एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री की मौत हो गई थी, जिसके बाद एयरपोर्ट की आपातकालीन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर एक और यात्री की मौत से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि फ्लाइट लैंड होने के बाद जब यात्री अपनी सीट से नहीं उठा तो लोगों को शक हुआ, उसके बाद ही यात्री की मौत का पता चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और एयरपोर्ट प्रशासन इस मामले की जांच कर मरस्तक की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

दिल्ली से लखनऊ आ रहा था यात्री, सुबह सवा 8 बजे लैंड हुई फ्लाइट

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार स्थित गोपालगंज के रहने वाले आसिफ उल्लाह अंसारी दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट AI-4825 से लखनऊ आ रहे थे। ये फ्लाइट शुक्रवार सुबह करीब सवा 8 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद यात्री आसिफ ने न तो अपनी सीटबेल्ट खोली और न ही सीट के सामने रखी अपनी खाने की प्लेट को हाथ लगाया, जिसके बाद लोगों को शक हुआ।

फ्लाइट अटेंडेंट के पहुंचने पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया, डॉक्टरों ने की जांच

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसिफ ने सीट पर बैठे हुए पानी पिया था, जिसके बाद वे अचेत हो गए थे। सीट बेल्ट न खोलने पर जब लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी फ्लाइट अटेंडेंट को दी। इसी बीच फ्लाइट अटेंडेंट आसिफ की सीट के पास रखी उनकी प्लेट और पेय पदार्थ साफ करने पहुंची। अटेंडेंट ने अचेत अवस्था में बैठे आसिफ से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद इसकी जानकारी एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टरों की दी। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि यात्री आसिफ की सांसें नहीं चल रही हैं और उनकी मौत हो गयी है।जिसके बाद अब एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां आसिफ की मौत के मामले में जांच में जुटी हुई है।

admin

Related Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर हाल में शांति सुनिश्चित करें, मुख्यमंत्री का प्रशासन को सख्त निर्देश

पर्व-त्योहार परंपरा के दायरे में, उपद्रव बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश, त्योहारों पर शांति सर्वोपरि, माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई पुलिस बल को मुख्यमंत्री…

ग्रीन एनर्जी, एआई, डिफेंस व शिक्षा में सहयोग की संभावनाएं, कनाडाई पक्ष ने दिखाई गहरी रुचि

मुख्यमंत्री योगी से कनाडा के उच्चायुक्त की मुलाकात, यूपी में निवेश व टेक्नोलॉजी सहयोग पर जोर भारत-कनाडा साझेदारी को नई गति, उच्चायुक्त ने यूपी को बताया निवेश व इनोवेशन का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?