सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 का खिताब जीत सकती है: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 का खिताब जीत सकती है। उनका मानना है कि टीम के पास बल्लेबाजी में दमखम है और वह इस सीजन और मजबूती के साथ वापसी करेगी। उन्होंने प्लेऑफ में पहुंचने वाली संभावित टीमों के भी नाम बताएं हैं। क्लार्क ने 'बियोन्ड 23 क्रिकेट पॉडकास्ट' पर बात करते हुए यह भी कहा कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) को अपने पहले खिताब के लिए इस सीजन भी इंतजार करना पड़ेगा। इसके पीछे की वजह बताते हुए क्लार्क ने कहा कि दोनों फ्रेंचाइजियों ने टीम कोच से लेकर कप्तान तक में बड़े बदलाव किए हैं। इसके चलते उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

'इन टीमों को करना होगा इंतजार'
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, मुझे लगता है कि पंजाब किंग्स और रिकी पोंटिंग की टीम पर बहुत प्रेशर रहने वाला है। फ्रेंचाइजी ने कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर खर्च किए हैं, जिन्हें अच्छी शुरुआत करने और गति हासिल करने की आवश्यकता है। इसलिए, मुझे लगता है कि इस साल उनके लिए यह मुश्किल हो सकता है। क्लार्क ने आगे कहा, मुझे लगता है कि दिल्ली के लिए यह एक बार फिर मुश्किल हो सकता है। उनके पास काफी अच्छे खिलाड़ी हैं, और मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें संघर्ष करने की कोई जरूरत नहीं है।

SRH को बताया चैंपियन टीम
इतना ही नहीं क्लार्क का यह भी मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ खेलेंगी। साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स भी टॉप-4 में जगह बनाएंगी। माइकल क्लार्क ने भविष्यवाणी करते हुए कहा, मुझे अगर टॉप-4 चुनना हो तो मैं केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद को पहले रखूंगा। फिर लखनऊ सुपर जायंट्स। मुझे लगता है कि जस्टिन लैंगर अपनी टीम से बेस्ट निकलवा सकते हैं और अगर मैं किसी और टीम को चुनूं तो वह होगी राजस्थान रॉयल्स। और विजेता की बात की जाए तो मैं पैट कमिंस की टीम को चुनूंगा। क्योंकि SRH की बल्लेबाजी बहुत मजबूत है और वे टूर्नामेंट जीत सकते हैं।

बताया कौन जीतेगा ऑरेंज और पर्पल कैप
क्लार्क ने ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर बात करते हुए हुए कहा कि ट्रेविस हेड ऑरेंज कैप और कुलदीप यादव पर्पल कैप जीत सकते हैं। गौरतलब हो कि पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 15 मैच में 191.55 की स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए थे। वहीं, कुलदीप यादव ने चोट के बाद वापसी करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में 4.79 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट चटकाए हैं।

admin

Related Posts

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा