दूध बेचने वाले की बेटी ने लड़कों के बीच किया अभ्यास, अब भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन

वाराणसी
काशी की बेटी ने संघर्षों के बीच बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दूध बेचने वाले की बेटी पूजा यादव का भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ। गांव में लड़कियों की टीम नहीं बनी तो पूजा ने लड़कों की टीम में अभ्यास किया। ऐसे में इस उपलब्धि से पूरा परिवार खुश है।

गंगापुर एकेडमी से हॉकी का ककहरा सीखने वाली पूजा यादव का कर देश के सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए लगने वाले प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है। भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र बंगलूरू में 23 से 30 मार्च तक शिविर लगेगा। गंगापुर की रहने वाली पूजा के पिता महेंद्र यादव दूध का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। माता कलावती देवी गृहणी हैं। पूजा छह बहनों में पांचवें नंबर पर है। शिविर में चयनित होने के लिए कम संसाधनों में लड़कों के साथ हॉकी का अभ्यास किया।

प्रारंभिक शिक्षा गंगापुर इंटर कॉलेज से पूरी की। पूजा, जूनियर नेशनल और खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा, सीनियर नेशनल में कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य रही हैं। वह सीनियर नेशनल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अकादमी के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन अंसारी ने बताया कि पूजा का भारतीय हॉकी टीम के शिविर में चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे खिलाड़ियों में काफी उत्साह है।

admin

Related Posts

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का अपना सफर शुरू कर दिया है। टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला ग्रुप स्टेज मैच यूएसए…

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

गुवाहाटी  भारत की स्टार मुक्केबाज़ और ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बरगोहाईं ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है। स्पेन में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल