जैक फ्रेजर मैक्गर्क के हमवतन दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने चेतावनी दी, IPL पर कही बड़ी बात

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 का नया सीजन शुरू होने वाला है। इस सीजन में बहुत से खिलाड़ी अपनी फॉर्म की तलाश में भी उतरेंगे। ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम है जैक फ्रेजर मैक्गर्क। ऑस्ट्रेलिया का यह आक्रामक बल्लेबाज पिछले कुछ वक्त से फॉर्म में नहीं है। उन्होंने बीते साल आईपीएल में डेब्यू किया था और अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया था। लेकिन फिलहाल उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। इन सबके बीच जैक फ्रेजर मैक्गर्क के हमवतन दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने चेतावनी दी है। गिलक्रिस्ट ने बड़े ही स्पष्ट शब्दों में कहा है कि आईपीएल यह बर्दाश्त नहीं करता कि आप रिजल्ट नहीं दे रहे हैं।

दिल्ली का जीतना होगा दिल
गिलक्रिस्ट ने फॉक्स क्रिकेट से कहाकि दिल्ली ने फ्रेजर मैक्गर्क के ऊपर बहुत भरोसा जताया है। इसलिए यह बहुत अहम हो जाता है कि वह टीम को अच्छी शुरुआत दें। पूर्व ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहाकि जहां तक मैं जानता हूं आईपीएल में मालिक और कोच इतना मेहरबान नहीं होते। अगर आप बहुत लंबे समय तक नाकाम रहते हैं तो आपको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि हालिया खराब फॉर्म के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने फ्रेजर-मैक्गर्क पर भरोसा जताया है। ऐसी उम्मीद है कि वह फाफ डू प्लेसिस के साथ टीम के लिए ओपनिंग करेंगे।

हालात कर सकते हैं मदद
एडम गिलक्रिस्ट ने कहाकि हालांकि अरुण जेटली स्टेडियम की बैटिंग फ्रेंडली पिच मैक्गर्क के लिए मददगार हो सकती है। पिछले साल उन्होंने जिन पिचों पर बल्लेबाजी की थी वो हाई स्कोरिंग पिचेज थीं। इस बार भी हालात वैसे ही रहेंगे। अब उनके पास मौका है कि वह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। गौरतलब है कि इस धाकड़ बल्लेबाज को शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की टीम में सीमित मौके मिले हैं। ऐसे में उनका फर्स्ट क्लास करियर भी बहुत आगे नहीं बढ़ पाया है।

पिछले सीजन में किया था धमाका
अगर पिछले सीजन की बात करें तो जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उन्हें किसी घायल खिलाड़ी की जगह लिया गया था। मैक्गर्क ने मौके का फायदा उठाते हुए नौ पारियों में 234.04 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। आलम यह हुआ कि अच्छे-अच्छे गेंदबाज उनसे खौफ खाने लगे। हालांकि आईपीएल 2024 के बाद टी20 में उनके आंकड़े उतने प्रभावी नहीं रह गए। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने मैक्गर्क की क्षमता पर भरोसा दिखाया है और ऑक्शन से पहले नौ करोड़ रुपए में उन्हें रिटेन कर लिया। अब मैक्गर्क के पास मौका है कि वह आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन करके 2026 टी20 वर्ल्डकप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में दावेदारी पेश करें।

  • admin

    Related Posts

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा