मैं किसी से डरता नहीं हूं, मैं किसी की कृपा के भरोसे यहां नहीं आया हूं, चुनाव जीत कर आया हूं, भड़के अमित शाह

नई दिल्ली
राज्यसभा में बुधवार को गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हुई. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी सांसद साकेत गोखले को फटकार लगा दी. दरअसल, गृह मंत्रालय पर चर्चा के दौरान साकेत गोखले ने ईडी और सीबीआई का मुद्दा उठाया. इस पर अमित शाह ने कहा, गृह मंत्रालय पर चर्चा हो रही है लेकिन साकेत गोखले ED और सीबीआई की चर्चा कर रहे हैं. लेकिन फिर भी अगर यह इस मुद्दे को लाना चाहते हैं तो मुझे भी मौका दिया जाए मैं हर सवाल का जवाब दूंगा.

इसके बाद साकेत गोखले ने कहा कि माननीय मंत्री जी बोलने से पहले ही डर गए हैं. इस पर अमित शाह ने कहा कि मैं किसी से डरता नहीं हूं. क्योंकि मैं किसी की कृपा के भरोसे यहां नहीं आया हूं मैं यहां पर चुनाव जीत कर आया हूं. मैं किसी विचारधारा का विरोध करके यहां नहीं आया हूं. दरअसल, शाह का ये तंज साकेत गोखले पर है. वे टीएमसी के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे हैं. अमित शाह ने कहा, इस सदन को साकेत गोखले गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं.  

अमित शाह ने कहा, बंगाल में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के बाद चुनावी हिंसा के मामले में केस दर्ज हुए हैं, जहां पर हमारी सीट ज्यादा आ गई वहां हमारे कार्यकर्ताओं की चुन चुन कर हत्या की गई. शिकायतकर्ता हाई कोर्ट पहुंचे फिर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने यह आदेश दिया कि फिर सारे मामले दर्ज हों. यह वही केस हैं. शाह ने कहा, ये (टीएमसी) सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते हैं, हाई कोर्ट को नहीं मानते हैं. इस पर टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा, यह लोग कितना अनाप शनाप बोलते हैं पर हम कुछ नहीं बोलते.

साकेत गोखले ने बयान वापस लेने से किया इनकार
सदन में तीखी बहस को देखते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने साकेत गोखले से कहा कि आपने जो बयान दिया है, उसको वापस लीजिए. इस पर साकेत गोखले ने कहा, मैं इसे वापस नहीं लूंगा. सकेत गोखले ने कहा क्योंकि आपका नाम अमित शाह है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप तानाशाही करेंगे. इस पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा किया. जेपी नड्डा ने कहा कि यह एक जाति विशेष को अनुसूचित करता है. जो सकेत गोखले ने कहा वह असंसदीय है उसको सदन के रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए.

राज्यसभा सभापति धनखड़ ने कहा कि इसको सदन की कार्रवाई से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने साकेत गोखले से कहा या तो आप बयान वापस लीजिए वरना हम हटाते हैं. किरेन रिजीजू ने कहा कि साकेत गोखले ने चर्चा के दौरान एक भी सुझाव नहीं दिया, बल्कि इन्होंने व्यक्तिगत हमले किए हैं. आज तक हमने इस तरीके का कोई सदस्य नहीं देखा, जहां वह इस तरीके की बहस कर रहा हो, इन्होंने राज्यसभा की गरिमा गिरायी है.

इस पर टीएमसी सांसद डेरिक ओ ब्रायन ने कहा, सत्ता पक्ष के साथियों ने हमारे सहयोगी के ऊपर सवाल उठाए. उधर, गोखले ने कहा कि मेरी स्पीच को गिरी हुई स्पीच बोला गया. साकेत गोखले ने कहा कि गृह मंत्री बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान करते हैं, और यह जाति के अपमान की बात करते हैं. अगर गृह मंत्रालय ने अपने रवैया में सुधार नहीं किया तो आगे विधानसभा चुनाव में वह (बीजेपी) तड़ीपार हो जाएगी. जेपी नड्डा ने कहा कि मैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते इस पर आपत्ति दर्ज करवाता हूं, उन्होंने मेरी पार्टी के लिए तड़ीपार जैसे शब्द का इस्तेमाल किया है इसको सदन की कार्रवाई से हटाया जाना चाहिए.

 

admin

Related Posts

वेतन आयोग से पहले पेंशन पर बड़ा दांव, OPS विकल्प को लेकर हलचल तेज

 नई दिल्‍ली देशभर में 8वें वेतन आयोग को लेकर बैठक चल रही है. इस बीच, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए पेंशन स्‍ट्रक्‍चर को लेकर एक बड़ा बदलाव हो सकता…

‘स्टूडेंट्स की हर समस्या सुनी जाएगी’, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया भरोसा

नई दिल्ली CBSE की परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति साफ कर दी है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा