दिल्ली में, मैंने कई कीवी-हिंदुओं के लिए पवित्र स्थान – बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में नमन किया

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने 16-20 मार्च तक भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को नई दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। लक्सन ने एक्स पर लिखा, "न्यूजीलैंड के हिंदू समुदाय ने हमारे देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। आज दिल्ली में, मैंने कई कीवी-हिंदुओं के लिए पवित्र स्थान – बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में नमन किया।"

सोमवार शाम को न्यूजीलैंड के नेता ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजधानी में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब का दौरा किया।
लक्सन ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैंने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब का दौरा किया, जो गहरी आस्था और इतिहास का स्थान है। सेवा और मानवता के प्रति सिख समुदाय की अटूट प्रतिबद्धता सराहनीय है।"

मंगलवार शाम को दिल्ली की अपनी यात्रा समाप्त कर मुंबई के लिए रवाना होने से पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने इंडिया गेट जाने का भी समय निकाला। सोमवार को लक्सन और कीवी प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री के भारत से गहरे लगाव का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम सबने देखा कि कैसे कुछ दिन पहले उन्होंने ऑकलैंड में होली का त्यौहार मनाया! न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री लक्सन का स्नेह इस बात से भी देखा जा सकता है कि उनके साथ एक बड़ा सामुदायिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।"

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों पर गहन चर्चा की और रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को मजबूत एवं संस्थागत बनाने का निर्णय लिया। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय चर्चा के बाद जारी भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त वक्तव्य में कहा गया, "प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर संतोष व्यक्त किया।"

  • admin

    Related Posts

    फैक्टरी में विस्फोट से हड़कंप: फरीदाबाद में केमिकल ड्रम फटने से 30+ मजदूर झुलसे

    फरीदाबाद हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मुजेसर इलाके में एक निजी कंपनी में सोमवार शाम को हुए एक भीषण हादसे में 30 से अधिक कर्मचारी झुलस गए। कंपनी में मेटल शीट…

    AI के दिग्गज दिल्ली समिट में, एंथ्रोपिक CEO समेत प्रमुख शख्सियतों की गेस्ट लिस्ट और एजेंडा जारी

      नई दिल्ली  नई दिल्ली में आज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है. इस इवेंट का नाम AI Impact Summit है. ये इवेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन