मऊगंज में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, ब्राम्हण समाज ने किया हिंसा बंद का आह्वान

रीवा
 मध्य प्रदेश के मऊगंज हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं, गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। पुलिस अब तेजी से कार्रवाई कर रही है। मऊगंज पुलिस ने अभी तक 20 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही उनसे पूछताछ कर रही है। अब तक कुल छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तलाशी अभियान चल रहा है।

मुख्य रूप से रीवा शहर के शिल्पी प्लाजा में ब्राह्मण संगठन के कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर बैठकर आवागमन रोक दिया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी दुकानें बंद कराने के लिए बाजारों में घूम रहे हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में दुकानें बंद हैं, तो कुछ जगह दुकानें खुली हुई हैं।

सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को सहायता की मांग प्रदर्शनकारी युवक और पुलिसकर्मी की हत्या के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही, मृतक युवक के परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शिल्पी प्लाजा और अन्य संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया है। दो थाना प्रभारी और हेलमेट, जैकेट और लाठी-डंडों से लैस जवान मौके पर मौजूद हैं।

बोले- हम न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा, "अगर किसी आदिवासी की हत्या होती है, तो मुख्यमंत्री संवेदना व्यक्त करते हैं, लेकिन ब्राह्मण युवक की हत्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। हम न्याय चाहते हैं।"

रॉयल राजपूत संगठन के संभाग अध्यक्ष अर्जुन सिंह गहरवार ने कहा, "मऊगंज की घटना से आम जनता में आक्रोश है। रीवा पूरी तरह से बंद रहेगा। हम न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।"

पुलिस को खबर मिली थी कि आदिवासी परिवार एक युवक को बंधक बनाकर पीट रहा है। उसी को बचाने टीआई अपनी टीम के साथ गए थे।

प्रशासन की अपील: कानून व्यवस्था बनाए रखें आईजी साकेत पांडे और कमिश्नर वीएस जामोद ने प्रदर्शनकारियों से बात की और न्याय का आश्वासन दिया। फिलहाल, प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार से शिल्पी प्लाजा की ओर कूच कर रहे हैं। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

एएसआई की हो गई थी हत्या

बता दें कि मऊगंज जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया था जब दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक युवक को आदिवासियों ने बंधक बना लिया था. उसे बचाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम को भी गांव के आदिवासियों ने बंधक बनाकर हमला कर दिया. इस घटना से जहां SAF जवान ASI की मौत हो गाई है, वहीं शाहपुर थाना प्रभारी हनुमान तहसीलदार समेत 8 अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. वहीं जिस युवक को प्रशासनिक टीम बचाने पहुंची थी आदिवासियों ने उसकी भी हत्या कर दी थी. घटना के बाद मऊगंज कलेक्टर ने एहतियातन धारा 163 लागू कर दिया गया.

admin

Related Posts

कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार अब कुटीर एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र को रोजगार, नवाचार और बाजार से जोड़कर नया स्वरूप देने जा रही है। पारंपरिक शिल्प…

भोपाल में दहेज हत्या केस दर्ज, पूर्व जज और वकील बेटे को 18 घंटे में अग्रिम जमानत

भोपाल   कटाराहिल्स क्षेत्र स्थित बागमुगालिया में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके बेटे वकील समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त