जेईई मेन्स सेशन -2 की परीक्षाएं 02 अप्रैल 2025 से होंगी शुरू, जाने शेड्यूल

नई दिल्ली
जेईई मेन्स सेशन -2 की परीक्षाएं 01 अप्रैल 2025 से शुरू होंगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (IIT JEE) मेन्स सेशन-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट jeemains.nta.nic.in पर जाकर शिफ्ट और सब्जेक्ट वाइड एग्जाम डेट्स चेक कर सकते हैं. जेईई मेन्स सेशन-2 के आवेदन 01 फरवरी से शुरू हुए थे और 25 फरवरी 2025 तक चले थे. जेईई मेन्स दूसरे चरण की परीक्षाएं देश के विभिन्न और देश के बाहर 15 शहरों में अलग-अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाएंगी. एनटीए ने जेईई मेन्स सेशन-2 की सब्जेक्ट और शिफ्ट वाइज एग्जाम डेट्स जारी की हैं.

2 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं
2, 3, 4 और 7 अप्रैल 2025 को पेपर-1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा, जबकि दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 3 हजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. 8 अप्रैल को पेपर-1 (बीई/बीटेक) सिंगल शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि 9 अप्रैल 2025 को पेपर-2 (बी. आर्किटेक्ट), पेपर 2B (बी. प्लानिंग) और पेपर 2A व B (बी. आर्किटेक्ट और बी. प्लानिंग दोनों) की परीक्षा होगी. 9 अप्रैल को जेईई मेन्स की परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

जेईई मेन्स सेशन-2 का एडमिट कार्ड कब मिलेगा?
जानकारी के अनुसार, जेईई मेन सत्र 2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकती है, जबकि जेईई मेन एडमिट कार्ड (JEE Mains Admit Card) जेईई मेन्स 2025 शुरू होने से तीन दिन पहले जारी होने की उम्मीद है. एनटीए ने हाल ही में 27 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक जेईई मेन्स सेशन-2 की करेक्शन विंडो ओपन की थी. बता दें कि एनटीए ने जेईई मेन 2025 सत्र 1 के परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए थे. इस साल, 14 छात्रों ने जेईई मेन सत्र-1 में 100 पर्सेंटाइल एनटीए स्कोर हासिल किया है. राजस्थान राज्य से पांच टॉपरों के साथ इस सूची में सबसे आगे रहे.

वहीं जेईई मेन्स पेपर 2A (BArch) का रिजल्ट 23 फरवरी 2025 को जारी किया गया था, जिसमें महाराष्ट्र के पाटणे नील संदेश और पेपर 2B (B.Planing) में मध्य प्रदेश की सुनिधि सिंह ने 100 एनटीए स्कोर के साथ टॉप किया है. इस परीक्षा में कुल 63,481 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 44,144 उपस्थित हुए.

admin

Related Posts

CRPF में 9000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती, कॉन्स्टेबल और ट्रेड्समैन के लिए नोटिफिकेशन जारी

 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 9000 से ज्यादा पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की है। जो कैंडिडेट्स सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आने वाली…

NPCIL में बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका, 300 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए गेट स्कोर के आधार पर होगा चयन

बिना रिटन एग्जाम दिए गवर्नमेंट जॉब पाने का चांस मिल रहा है। हाल ही में भारत सरकार की कंपनी न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें