DAVV में CUET PG के जरिए प्रवेश की प्रक्रिया के पहले चरण में 977 सीटें खाली रह गई, मिलेगा दूसरा मौका

 इंदौर
 देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के अध्ययनशालाओं में CUET PG के जरिए प्रवेश की प्रक्रिया के पहले चरण में कम विद्यार्थियों की भागीदारी के चलते 24 सिलेबस में 977 सीटें खाली रह गई हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब दूसरे चरण की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें 1300 से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। दूसरे चरण के लिए 11 जुलाई से चॉइस फिलिंग की जाएगी, जो 15 जुलाई तक चलेगी।

पहले चरण में कम रही भागीदारी

CUET PG परीक्षा में करीब 86,000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, लेकिन DAVV में काउंसलिंग के पहले चरण में केवल 1450 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इनमें से केवल 465 विद्यार्थियों ने दस्तावेज सत्यापन कराया और 6 जुलाई तक फीस जमा की। यह आंकड़ा विश्वविद्यालय की 1435 सीटों में केवल 45 से 51 प्रतिशत ही भरने में सफल रहा।

मेजर कोर्सेस में भी सीटें खाली

विशेष रूप से MBA कोर्सेस में कम उपस्थिति ने विभागों की चिंता बढ़ा दी है। MBA ई-कॉमर्स, मीडिया मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, टूरिज्म, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कोर्स में 42 से 69 तक सीटें खाली हैं। विश्वविद्यालय का कहना है कि अब दूसरे चरण से उन्हें सीट भरने की उम्मीद है।

कोर्सवार रिक्त सीटें इस प्रकार हैं-

सिलेबस खाली सीटें

    MBA मीडिया मैनेजमेंट 41

ई-कॉमर्स 42
फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन 44
ह्यूमन रिसोर्स 69
मार्केटिंग मैनेजमेंट 59
एडवरटाइजिंग और PR 37
टूरिज्म 36
फारेन ट्रेड 46
बिजनेस एनालिसिस 30
इंटरनेशनल बिजनेस 50
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन 48
एमए राजनीति शास्त्र 40
एमए इतिहास 48
एमए भूगोल 50
एमए क्लिनिकल साइकोलॉजी 42
LLM 27

(अन्य कोर्स की सीटें भी रिक्त हैं)
दूसरे चरण की जरूरी डेट

कंप्लीट रजिस्ट्रेशन: 1300 विद्यार्थी

चॉइस फिलिंग शुरू: 11 जुलाई

अंतिम तिथि: 15 जुलाई

पहले चरण के 1000 विद्यार्थी भी अपनी पसंद के कोर्स दोबारा भर सकेंगे।

admin

Related Posts

UPSC में असफल? इन 5 सरकारी परीक्षाओं से बन सकता है अफसर बनने का सपना

IAS, IPS बनने के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार UPSC की परीक्षा में शामिल होते हैं. इस दौरान कई लोग इसमें सफल होते हैं, तो कईयों का सपना दूर हो…

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर, बिहार पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड डेट आई सामने

 पटना  केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने शुक्रवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4128 पदों के लिए प्रवेश पत्र की तिथि जारी कर दी।परीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार