खाद्य विभाग में लगभग डेढ़ वर्ष में हुआ 97 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण

भोपाल
खाद्य विभाग में अप्रैल 2023 से सितम्बर 2024 तक प्राप्त शिकायतों में से 97.24 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। सी.एम. हेल्प लाइन पोर्टल पर इस अवधि में 4 लाख 48 हजार 552 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 4 लाख 36 हजार 202 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने शिकायतों के त्वरित निराकरण पर अधिकारी-कर्मचारियों को सराहना की है। उन्होंने कहा है कि शत-प्रतिशत शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें।

खाद्य विभाग द्वारा 17 माह में से 14 माह में "ए" ग्रेड प्राप्त किया गया है। सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर खाद्य विभाग की नवीन/संशोधित पात्रता पर्ची जारी होने पात्र परिवारों को खाद्यान्न प्रदाय करने, उपार्जन अवधि में कृषकों के पंजीयन, विक्रय उपज के भुगतान आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त होती हैं। खाद्य विभाग के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिये सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लॉगिन के कुल 4 लेवल है, जिसमें L-1 लेवल पर क्षेत्रीय सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, L-2 लेवल पर जिला आपूर्ति नियंत्रक/ अधिकारी, L-3 लेवल पर जिला कलेक्टर एवं लेवल 4 पर आयुक्त खाद्य हैं। प्रत्येक माह की ग्रेडिंग के लिये उस माह की कुल लंबित शिकायतें, 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों एवं निम्न गुणवत्ता, नॉन अटेंडेड शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण के लिये कार्य किया जाता है।

 

  • admin

    Related Posts

    नारी सशक्तिकरण के साहसी और प्रबल समर्थक थे बाबा साहेब: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव डॉ. अम्बेडकर ने संविधान के रूप में हमें दिया लोकतंत्र का सबसे बड़ा…

    एमपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं रिजल्ट कुछ ही घंटों में, मोहन यादव करेंगे जारी

    भोपाल   माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट का इंतजार कुछ घंटों में खत्म होने जा रहा है. एमपी बोर्ड की दोनों ही परीक्षाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

    स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

    बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

    चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

    मनीषा चौहान के गोल से भारत पहुंचा हॉकी विश्व कप क्वालीफायर फाइनल में

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    मनीषा चौहान के गोल से भारत पहुंचा हॉकी विश्व कप क्वालीफायर फाइनल में

    बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 3 views
    बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?