पढ़ाई ना करने पर 9 साल के बेटे को पीटने से हुई मौत, बचने के लिए परिवार ने रची झूठी कहानी?, मामले को छिपाने की कोशिश की

मुंबई
महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स ने अपने 9 साल के बेटे को पीट-पीट कर मार डाला। कथित तौर पर उसने अपने बेटे की जान इसीलिए ले ली क्योंकि वह उसके ठीक से पढ़ाई ना करने को लेकर नाराज था। हत्या के बाद परिवार ने मामले को छिपाने की भी कोशिश की। परिवार ने दावा किया कि बच्चा अचानक बेहोश हो गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई और जबरन अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने शव को जलाने से पहले चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्चे की मौत गम्भीर चोट लगने की वजह से हुई थी।

पुलिस के मुताबिक विजय भंडालकर स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय में चपरासी के पद पर काम करता था और कुछ साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे जब बच्चा घर पर था तो विजय ने उसे पढ़ाई पर ध्यान न देने के लिए डांटना शुरू कर दिया। गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर अपने बेटे का सिर दीवार पर पटक दिया और उसका गला घोंट दिया।

पुलिस ने बताया कि विजय और परिवार के दूसरे सदस्य बच्चे के शव को एक निजी अस्पताल ले गए। उन्होंने बताया कि बच्चा अचानक गिर गया और बेहोश हो गया था। हालांकि डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिवार ने उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया और आसपास के लोगों को भी झूठी कहानी बताई। परिवार के संदिग्ध व्यवहार के कारण कुछ स्थानीय लोगों ने रात करीब नौ बजे पुलिस को इसकी सूचना दी।

बताया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो लड़के का शव श्मशान घाट में चिता पर था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। रिपोर्ट में पता चला कि लड़के की मौत गला घोंटने से हुई है। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया कि मंगलवार को हुई घटना के संबंध में वडगांव निंबालकर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में बच्चे के पिता विजय गणेश भंडालकर, दादी शालन भंडालकर और चाचा संतोष सोमनाथ भंडालकर को गिरफ्तार किया गया है।

admin

Related Posts

ईडब्ल्यूएस एडमिशन विवाद: हाई कोर्ट ने महिला की अपील ठुकराई, कहा- शैक्षणिक सत्र खत्म होने पर दावा भी समाप्त

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि किसी बच्चे के शिक्षा के अधिकार में उसके लिए कोई खास स्कूल चुनने का अधिकार शामिल नहीं है। कोर्ट का यह…

मिडिल ईस्ट जंग का खौफनाक मोड,कुवैत में सरकारी इमारतों पर बरसे ड्रोन, बहरीन में भी स्टोरेज फैसिलिटी में आग

कुवैत   मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब और खतरनाक मोड़ लेती दिख रही है. कुवैत में एक के बाद एक ड्रोन हमलों ने हालात को गंभीर बना दिया है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?