गावों और कस्बों में धड़लले से चल रही 75 अस्पताल, मरीजों की जान खतरे में, नहीं हो रही कोई कार्यवाही

हरख
कस्बों से लेकर गावों तक करीब 70 अस्पताल संचालित हैं, जिनका पंजीकरण नहीं है। बगैर अनुमति चल रहे अस्पतालों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज किया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अवैध अस्पतालों की जांच तक नहीं कर रहे हैं। सतरिख में एक स्वास्तिक अस्पताल का पंजीकरण है, जबकि यहां छोटे से लेकर बड़े करीब 15 अस्पताल संचालित हैं। सीएचसी में अक्सर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों का आवागमन रहता है। कभी अधिकारियों ने इन अवैध अस्पतालों की जांच करना मुनासिब नहीं समझा। जैदपुर नगर पंचायत में अवि सर्जिकल सेंटर और फातिमा दो अस्पतालों का पंजीकरण है। इस नगर पंचायत में लगभग 25 अवैध अस्पताल संचालित हो रहे हैं।

अधिकारी बने हुए हैं अंजान
इसी तरह हरख, भानमऊ, बांग्ला बाजार, इब्राहिमाबाद, लखियापुर, शरीफाबाद, सुलतानपुर सहित कई अन्य गांवों में लगभग 70 ऐसे अस्पताल हैं, जो बगैर स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के चल रहे हैं। इन अस्पतालों में कथित चिकित्सक जुकाम, बुखार से लेकर गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहे हैं। इतना ही नहीं, भवन और दुकानों के सामने बाकायदा अस्पताल के बोर्ड लगे हैं। यह बोर्ड दूर से दिख रहे हैं, फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों की नजरें इस ओर नहीं जा रही हैं।

सतरिख में सीएचसी से करीब चार सौ मीटर दूर बगैर पंजीकरण के चल रहे एक अस्पताल में प्रसव भी कराए जा रहे हैं। इसकी जानकारी कुछ लोगों ने विभाग के अधिकारियों को दी। जांच और कार्यवाही के नाम पर अधिकारियों ने पर्दा डाल रखा है। इसी तरह शरीफाबाद में एक झोलाछाप डिग्रीधारक चिकित्सक बनकर बच्चों का इलाज कर रहा है। यह भी जांच और कार्रवाई से दूर है। हरख ब्लाक में सिर्फ चार अस्पतालों का पंजीकरण है। इसके अलावा अन्य का पंजीकरण नहीं है। अस्पतालों की संख्या कितनी है इसकी जानकारी नहीं है। जहां शिकायत मिलती है टीम भेज कर कार्रवाई कराई जाती है। भानमऊ में शिकायत पर रहमान अस्पताल सीज कराया गया था। अब उसका पंजीकरण हो गया है। डा. नितीश कुमार सिंह, अधीक्षक सीएचसी सतरिख।

admin

Related Posts

सिलेंडर के लिए ‘मच्छरदानी’ वाली जंग, रत्नाकर गैस एजेंसी के बाहर ग्राहकों का डेरा, प्रशासन की चुप्पी पर भड़का गुस्सा

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गैस की भारी किल्लत ने लोगों को सड़कों पर सोने को मजबूर कर दिया है. सिलेंडर पाने की जद्दोजहद में ग्राहक रात 10…

यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में मीट माई मेन्टोर कार्यक्रम में बोले क्वांटम तकनीक के विशेषज्ञ

लखनऊ बदलते साइबर अपराध के तौर-तरीकों पर लगाम कसने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में 500…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ