72 वर्षीय ताराचंद खत्री ने 65 वर्षीय पत्नी सीमा की कैंची घोंपकर हत्या कर दी, खुद चौथी मंजिल से कूदा, हुई मौत

इंदौर
72 वर्षीय ताराचंद खत्री ने 65 वर्षीय पत्नी सीमा की कैंची घोंपकर हत्या कर दी।इसके बाद गुस्से में ताराचंद ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।दोनों की अस्पताल में मौत हो गई।ताराचंद अक्सर टीवी पर धारावाहिक क्राइम पेट्रोल देखता था और हत्या कर आत्महत्या की धमकी दे चुका था। अन्नपूर्णा पुलिस जांच कर रही है।

टीआई अजय नायर के मुताबिक घटना शुक्रवार करीब 12 बजे सिल्वर पैलेस कालोनी की है।65 वर्षीय सीमा खत्री पलंग पर बैठी हुई थी।पति ताराचंद से उसकी कहासुनी चल रही थी।गुस्से में ताराचंद कमरें में गया और कैंची उठा कर ले आया।सीमा ने बचने की कोशिश की लेकिन ताराचंद ने एक कैंची सीने में घोंप दी। उस वक्त बहु रिद्दी कचरा फैंकने नीचे गई थी।आवाज सुनते ही दौड़ते हुए घर में घुसी और ताराचंद के हाथ से कैंची छीनी।रिद्दी ने इसी इमारत में उपर रहने वाली ननद कविता राजानी को काॅल लगाया।स्वजन सीमा को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई।कुछ देर बाद ताराचंद ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो ताराचंद को उठा कर अस्पताल ले गए।डाॅक्टर ने कुछ देर बाद उसको भी मृत घोषित कर दिया।ताराचंद का बेटे हरीश की राजवाड़ा पर दुकान है।वह प्रापर्टी खरीदने बेचने का व्यवसाय करता है।

बेटे के घर से निकलते ही झगड़ा करने लगा बुजुर्ग
स्वजन ने पुलिस को बताया ताराचंद 15 साल से घर में रहता था। वह कोई काम काज भी नहीं करता था। इस वजह से उसकी मनोस्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार दोपहर पौने 12 बजे हरीश काम के लिए घर से निकला था। ताराचंद ने झगड़ा करना शुरु कर दिया। बहु रिद्दी कचरा लेकर बाहर निकली और ताराचंद ने कैंची उठा ली। सीमा पलंग से उठ नहीं पाई कैंची मार दी। रिद्दी ने कैंची छीनने की कोशिश तो उससे भी विवाद किया। कुछ देर तीनों बैठ कर बात भी करते रहे। सीमा के सीने में कैंची लग चुकी थी। कविता और हरीश को बुलाया और रहवासियों की मदद से सीमा को अस्पताल ले गए। इसके बाद ताराचंद भी कूद गया।

  • admin

    Related Posts

    एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

    पाञ्चजन्य के अभ्युदय मध्यप्रदेश, इंडस्ट्री लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 में की सहभागिता भोपाल विकसित भारत और विकसित मध्यपप्रदेश बनाने में एमएसएमई सेक्टर की महती भूमिका होगी। इसी सेक्टर से हम चीन…

    पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

    अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई आयोजित भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा