RSS के खिलाफ प्रदर्शन में नहीं पहुंचे कांग्रेस के ही 60 नेता, पार्टी को लेना पड़ा ऐक्शन, कई नेताओं पर गिरी गाज

नागपुर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के राम मंदिर निर्माण को असली आजादी बताए जाने पर कांग्रेस ने पिछले दिनों आंदोलन किया था। आरएसएस के नागपुर स्थित मुख्यालय तक मार्च निकाला गया था, लेकिन इस आयोजन में कांग्रेस के ही तमाम कार्यकर्ता शामिल नहीं हुए थे। अब कांग्रेस ने ऐसे लोगों पर ऐक्शन लिया है और कुल 60 कार्यकर्ताओं को पदों से हटा दिया गया है। कांग्रेस ने जिन नेताओं के खिलाफ ऐक्शन लिया है, वे यूथ विंग के सदस्य हैं या पदाधिकारी हैं। कांग्रेस ने जिन लोगों को हटाया है, उनमें कुछ वाइस प्रेसिडेंट, 8 महासचिव, 20 सचिव और कुछ जिलाध्यक्ष शामिल हैं। नेशनल यूथ कांग्रेस की ओर से 19 जनवरी को मार्च का आयोजन किया था, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय चीफ उदय भानु ने किया था।

इस मार्च में महाराष्ट्र के यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट कुणाल रावत भी शामिल थे। इसमें कांग्रेस के कई कार्य़कर्ता शामिल हुए थे, लेकिन कुछ नेता गायब रहे। इस पर सवाल उठे थे कि आखिर कांग्रेस के आंदोलन में नेताओं ने हिस्सा क्यों नहीं लिया। अंत में हाईकमान की मंजूरी के बाद 60 नेताओं के खिलाफ ऐक्शन ले लिया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरएसएस मुख्यालय के पास ही मीटिंग की और फिर नारेबाजी की। इन लोगों ने आरएसएस और उसके सरसंघचालक मोहन भागवत के खिलाफ बयान को लेकर ऐक्शन की मांग की। इस मीटिंग के दौरान मोहन भागवत के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए उदय भानु और राउत ने कहा था कि मोहन भागवत की ओर से यह कहना कि असली आजादी राम मंदिर के निर्माण से मिली है, यह गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान तो सीधे तौर पर भगत सिंह, महात्मा गांधी और अन्य आंदोलनकारियों का अपमान है। इन लोगों ने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया था, लेकिन मोहन भागवत के बयान से उन लोगों का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का नाम भारत के इतिहास में अमिट है और उसे मिटाया नहीं जा सकता। लेकिन इस प्रदर्शन से ज्यादा चिंता कांग्रेस में इस बात को लेकर हुई कि आखिर उसके ही कई नेता क्यों नहीं पहुंचे। इन नेताओं को पदों से हटाने का आदेश रविवार को देर रात जारी किया गया। यह आदेश महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के प्रभारी अजय चिकारा की ओर से जारी किया गया।

कांग्रेस ने जिन युवा नेताओं को पद से हटाया है, उनमें शिवानी वडेट्टीवार शामिल हैं। वह कांग्रेस के सीनियर नेता विजय वडेट्टीवार की बेटी हैं। इसके अलावा नागपुर पश्चिम से विधायक विकास ठाकरे के बेटे केतन ठाकरे को भी हटा दिया गया। अनुराग भोयर और मिथिलेश कन्हेरे को भी पद से हटाया गया है। ये सभी नेता महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के सचिव थे। वहीं स्टेट यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट तनवीर अहमद विद्रोही को भी पद से हटाया गया है।

  • admin

    Related Posts

    राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर साइन नहीं किया, कांग्रेस ने बताई वजह

     नई दिल्ली विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. अब विपक्षी ने लोकसभा सेक्रेटरी जनरल को बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया…

    बांग्लादेश प्रधानमंत्री चुनाव से पहले सर्वे का खुलासा: भारत विरोधी जमात की हालत और भविष्य

    ढाका  बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले माहौल काफी गर्म हैं। इस बार बांग्लादेश में भारत विरोधी ताकतें भी चुनाव में पूरा जोर लगा रही हैं। वहीं अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला