पांच हादसों में 6 की मौत, छत्तीसगढ़-30 यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई और ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा

रायपुर.

रविवार की शुरूआत छत्तीसगढ़ में हादसों से भरा रहा. अलग-अलग सड़क हादसों में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई. ये हादसे रायगढ़-जशपुर के बीच, बिलासपुर, बालोद और दुर्ग में हुए है. जशपुर जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. दरअसल, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया. इस दुर्घटना में पति की मौत हो गई. वहीं पत्नी घायल हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद घायल महिला को कुनकुरी अस्पलात ले जाया गया है. घटना नारायणपुर थाने के मटासी गांव की है.

रायगढ़ से जशपुर जा रही यात्री बस हादसे का शिकार –
इधर रायगढ़ से जशपुर जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. आज सुबह 8 बजे के करीब यात्रियों को लेकर जा रही बस खड़े ट्रक से टकरा गई. महिला यात्री की बस के चक्के के चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं कई यात्री घायल हुए हैं. मौके पर पहुंची पूंजीपथरा थाना पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है. चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे.

अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार महिला को कुचला –
न्यायधानी बिलासपुर में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार महिला को कुचला दिया. हादसे में महिला की  मौके पर ही मौत हो गई. घटना तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदन की है. पुलिस जांच में जुट गई है.

ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबकर चालक की मौत –
बालोद जिले के मुड़गहन गांव में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबने से मौत हो गई. लकड़ी ठेकेदार के पास लकड़ी काटने का काम करने वाला हेमलाल साहू मुड़गहन से सालहेभाट की ओर जा रहा था. इस दौरान चालक ट्रैक्टर इंजन से गिर पड़ा और पहिए के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रैक्टर वाहन को जप्त कर कार्रवाई में जुट गई है.

पेड़ से कार टकराने के बाद जलकर खाक –
दुर्ग जिले के मेडेसरा पॉवर ग्रिड के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. बताया जा रहा है कि चार लोग कार में सवार होकर दुर्ग से धमधा की तरफ जा रहे थे. इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई. आसपास मौजूद लोगों ने कार के अंदर से चारों लोगों को बाहर निकाला. जिसके बाद डायल 112 को इसकी सूचना दी गई. सभी घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां कार चालक अमित ताम्रकार (30 साल) और उसके बगल बैठे आदित्य कसेर (33 साल) की मौत हो गई. वहीं उसके साथी अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार को गंभीर हालत के चलते भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल रेफर किया गया. दोनों  की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11:25 बजे तेज रफ्तार कार क्रमांक CG 07 BK 7387 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. जिससे कार आग लगने से खाक हो गई. आग इतनी भीषण थी कि पेड़ भी जलकर खाक हो गई।

admin

Related Posts

डिजिटल स्किल्स की ओर बढ़ते कदम, तकनीकी कार्यक्रम में छात्रों को मिल रही हाईटेक ट्रेनिंग

बलौदा बाजार. कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशन व जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के छह विकासखंडों में 10 दिवसीय तकनीकी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इस अभिनव…

आदिवासी इलाकों में विकास की नई इबारत, मंत्री नेताम बोले- साबित होगा मील का पत्थर

रायपुर.  भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत ’जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर आधारित अभियान का आज प्रदेश स्तर पर शुभारंभ हुआ। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न