हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में बेटी के प्रेमी का अपहरण

बिलासपुर।

जिले के चिल्हाटी गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. प्रेमिका से मिलने गए युवक की लड़की के घर वालों ने पिटाई की और फिर रस्सी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में रविवार को एक युवक का शव मिला. मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और लाश से कुछ दूर उसकी बाइक खड़ी थी.

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त टीकाराम केवट निवासी थाना कसडोल के रूप में की. मृतक के परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मृतक टीकाराम केंवट का गांव की गीता यादव नाम की लड़की से पिछले 2 साल से प्रेम संबंध था. मृतक अपने मित्र दीपक के साथ दोपहर 12 बजे घर से बाइक में बाहर निकला है. पुलिस ने घटना के संबंध में दीपक से पूछताछ की, तो उसने बताया कि लड़की के परिजन लड़की को मृतक से दूर रखने के उद्देश्य से अपने रिश्तेदार भागवत यादव निवासी दिगोरा थाना मूलमूला के घर भेज दिए थे. 2 नवंबर को मृतक अपने दोस्त दीपक वर्मा के साथ ग्राम दीघोरा गया हुआ था. जहां मृतक टीकाराम केंवट और उसका साथी दीपक लड़की के साथ मिलने पहुंच गए.
इस दौरान लड़की के परिजन भागवत यादव ने उन्हें बातचीत करते देख लिया और अपने घर बुलाकर ले गया. जहां से उसने लड़की के पिता सुखी राम यादव को फोन कर बुलवाया. तब सुखी राम यादव अपने लड़का भोजराम यादव गौरी शंकर यादव एवं अपने रिश्तेदार ललित यादव, राहुल यादव के साथ ललित की गाड़ी में बैठकर दिगोरा गए. दिगोरा भागवत के घर पहुंचकर दीपक और टीकाराम के हाथ को बांधकर फोर व्हीलर में बैठा कर चिल्हाटी जंगल ले गए और दोनों से हाथ मुक्के और डंडे से मारपीट करने लगे. इस दौरान मौका पाकर दीपक वर्मा वहां से भाग गया. मामले के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने मृतक टीकाराम का अपहरण कर हाथ मुक्के, डंडे से मारपीट कर रस्सी से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया. पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 140,103(1),61(2),3(5) BNS के तहत कार्रवाई कर रही है.

आरोपियों के नाम —
सुखीराम यादव (54 वर्ष) – निवासी मोतीपुर, थाना कसडोल
भोजराम यादव (21 वर्ष) – निवासी मोतीपुर, थाना कसडोल
गौरीशंकर यादव (23 वर्ष) – निवासी मोतीपुर, थाना कसडोल
ललित यादव (40 वर्ष) – निवासी खारी, थाना कसडोल
राहुल यादव (19 वर्ष) – निवासी खारी, थाना कसडोल
भागवत यादव (30 वर्ष) – निवासी दीघोरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर

admin

Related Posts

नक्सल भय को पीछे छोड़ बदलाव और विश्वास की नई कहानी लिख रहा बीजापुर का सुदूर अंचल

रायपुर  लंबे समय तक नक्सली प्रभाव और भय के कारण विकास की मुख्यधारा से कटा रहा बीजापुर जिले का दारेली गांव, अब बदलाव और विश्वास की नई इबारत लिख रहा…

सुशासन तिहार 2026 से बदली जिंदगी, वनांचल में संताय पोटाई की राशन कार्ड की भटकन हुई खत्म

रायपुर      छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा राज्य में सुशासन की नई परिभाषा लिखी जा रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण 'सुशासन तिहार 2026' के रूप में सामने आ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस