सिरोही में चूरमा-बाटी का प्रसाद खाकर 39 बच्चों सहित 50 बीमार, अस्पताल में भर्ती

सिरोही

सिरोही जिले के पिंडवाड़ा उपखंड अंतर्गत भूला गांव में हुए गमेती समाज के प्रसादी कार्यक्रम में चूरमा-बाटी खाने से 39 बच्चों सहित 50 लोग बीमार हो गए। परिजन सभी बीमार लोगों को समीपवर्ती रोहिड़ा और सरूपगंज कस्बों में लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया।  

जानकारी के अनुसार, भूला गांव में गमेती समाज की ओर से प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें चूरमा-बाटी का प्रसाद बनाया गया था। इसे खाने के बाद 39 बच्चों सहित 50 लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर इस परिजन उन्हें निजी वाहनों से रोहिड़ा और सरूपगंज के सरकारी व निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे और सभी को भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज किया गया। एक साथ इतने लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और प्रसादी के सैंपल लिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों को गोद में और बड़ों को खाट पर वाहनों तक लाना पड़ा
गमेती समाज का यह प्रसादी कार्यक्रम भूला गांव के दुर्गम क्षेत्र में आयोजित किया गया था। ऐसे में वहां तक वाहनों को ले जाना संभव नहीं था। जैसे ही प्रसादी ग्रहण करने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ी, परिजन बच्चों को गोद में और बड़ों को खाट पर लिटाकर वाहनों तक लेकर आए। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मिलावट की शिकायतें बढ़ें
जिले में बीते लंबे समय से घी, तेल एवं अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट को लेकर शिकायतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागीय अधिकारी सख्ती से कार्रवाई करने के बजाय त्योहारी सीजन में औपचारिकता निभाकर ही संतुष्ट हो जाते हैं। विभागीय टीम जब मौके पर पहुंचती है तो उन्हें स्थिति की पूरी जानकारी होती है, लेकिन सैंपलों के फेल होने के बावजूद दोषियों के विरुद्ध विभागीय प्रशासन अक्सर मेहरबानी वाला रवैया अपनाता है। ऐसे में आमजन को ही खामियाजा भुगतना पड़ता है।

  • admin

    Related Posts

    कड़ी सुरक्षा और डिजिटल पहरा, एसआई परीक्षा के लिए आरपीएससी ने जारी किया सख्त ड्रेस कोड और नई गाइडलाइन

    जयपुर  राजस्थान लोक सेवा आयोग आगामी 5 व 6 अप्रैल को उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 कराने जा रही है। इस परीक्षा के लिए विशेष सुरक्षा के व्यवस्था की जाएगी। राजस्थान लोक…

    सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव, मुहाना थोक मंडी में नींबू 115 रुपये और देसी टमाटर 6 रुपये प्रति किलो

    जयपुर  राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज नींबू और कैरी महंगे बिके। आज नींबू के दाम थोक मंडी में 110 से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 4 views
    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI