जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास IED ब्लास्ट के दौरान 3 जवान घायल, दो के इलाज के दौरान मौत

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास IED ब्लास्ट में जो जवान शहीद हो गए, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे जम्मू जिले के खौर थाने के अंतर्गत केरी बट्टल क्षेत्र में LoC के पास आईईडी ब्लास्ट हुआ. इसमें 3 जवान घायल हो गए, जिन्हें सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इनमें से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब सेना का दल गश्त कर रहा था. इसी दौरान आतंकवादियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. इसकी चपेट में तीन सैनिक आ गए. सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त सेना बल पहुंचा और घायल सैनिकों को अस्पताल पहुंचाकर आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया. प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि विस्फोट एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के विस्फोट के कारण हुआ, जिसके बारे में माना जा रहा है कि इसे संदिग्ध आतंकवादियों ने लगाया था. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सड़क हादसे में 2 की मौत, एक घायल
बता दें कि इससे एक दिन पहले ही सोमवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. जवान नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में अग्रिम चौकी पर तैनात था, तभी उसे गोली लग गई और उसे तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया. प्रारंभिक जानकारी से पता चला कि गोलीबारी दोपहर करीब 2.40 बजे नियंत्रण रेखा के पार से आई थी. इससे पहले 8 फरवरी को केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार एक जंगल से सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी, जो इस तरफ घुसने के मौके की तलाश में थे. भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में कुछ राउंड फायरिंग की थी और इसके बाद इलाके में कड़ी निगरानी रखने के लिए घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया गया था.

LoC के पास मिला था हथियारों का जखीरा
कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास करनाह इलाके में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने सोमवार को हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया. अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने इलाके में हथियार और गोला-बारूद की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद करनाह तहसील के बड़ी मोहल्ला अमरोही में तलाशी अभियान चलाया. तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक एके 47 राइफल, एक एके मैगजीन, एक सैगा एमके राइफल, एक सैगा एमके मैगजीन और 12 राउंड बरामद किए.

admin

Related Posts

7 साल बाद भारत दौरे की तैयारी में शी जिनपिंग? दिल्ली में BRICS मंच पर पुतिन संग दिख सकते हैं नजर

नई दिल्ली भारत और चीन के रिश्ते में बहुत जल्द नया मोड़ देखने को मिल सकता है. भारत-चीन लगातार अपने संबंध सुधार रहे हैं. पीएम मोदी और शी जिनपिंग की…

‘राष्ट्रवादियों की सरकार बनेगी’, शुभेंदु अधिकारी के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल

कोलकाता मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार राष्ट्रवादियों की सरकार होगी, और यह भारतीय परंपरा और संस्कृति को बनाए रखेगी तथा राज्य की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस