‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत 290 भारतीय नागरिक दिल्ली पहुंचे , लोग बोले-सकुशल वापसी से खुश हैं, सरकार को धन्यवाद

नई दिल्ली

ईरान में फंसे भारतीय लोगों की एक और खेप दिल्ली आई है। इस बार विमान से 290 भारतीय नागरिक लाए गए हैं। इसमें स्टूडेंट्स, तीर्थयात्री और अन्य लोग शामिल हैं। भारत आकर सभी ने खुशी का इजहार किया। लोगों ने कहा कि उनकी वापसी के लिए सरकार ने जो इंतजाम किया और वहां से निकालने में जिस तरह से उनकी मदद की इससे वे बहुत खुश हैं और सरकार को धन्यवाद देते हैं। बता दें कि ईरान के मशहद से 290 भारतीय विद्यार्थियों को लेकर एक विमान शुक्रवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत अब तक 517 भारतीय नागरिक स्वदेश लाए जा चुके हैं।
1,000 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटेंगे

विद्यार्थियों में ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं। भारत सरकार ने इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के मद्देनजर पश्चिमी देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। रात में दो और उड़ानें आने वाली हैं, जिनमें से एक तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से देर रात तीन बजे के आसपास आएगी। इन विमानों में सवार होकर लगभग 1,000 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटेंगे।
ईरान ने भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोला

जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने एक बयान में कहा, 'भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और सभी संबंधित अधिकारियों को उनके समय पर हस्तक्षेप व समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद। उन परिवारों के लिए यह बड़ी राहत है, जो बेसब्री से अपने बच्चों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।' ईरान ने भारत के निकासी प्रयासों को सुविधाजनक बनाने के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है। विद्यार्थियों को पहले तेहरान से मशहद ले जाया गया और ईरानी एयरलाइन द्वारा संचालित उड़ानों का समन्वय भारतीय अधिकारियों ने किया था।
एयरपोर्ट से बाहर आते ही लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

इसके अलावा, शनिवार सुबह एक और फ्लाइट ईरान से भारतीयों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। जैसे ही यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकले, उन्होंने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए और राहत की सांस ली। कई लोगों ने सरकार और अधिकारियों का धन्यवाद किया। एयरपोर्ट पर चिकित्सा जांच और जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। ईरान में लगभग 10,000 भारतीय हैं, जिनमें 1,500-2,000 छात्र और 6,000 ऐसे लोग हैं जो वहां रहते और काम करते हैं।

admin

Related Posts

अमेरिकी आर्मी बेस में रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ के पास मंडराया संदिग्ध ड्रोन

वाशिंगटन पश्चिम एशिया में जंग जारी है. अमेरिका और इजरायल की सेनाएं ईरान के शहरों, सैन्य ठिकानों और ऑयल फील्ड्स पर बम के रूप में तबाही बरसा रही हैं. वहीं, …

यूपी-केरल में गहराया IAS संकट: देशभर में 1300 पद खाली, जानें किस राज्य का क्या हाल

नई दिल्ली देश इस समय भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस की कमी से जूझ रहा है। मजूदा समय में देश में IAS के 1300 पद खाली हैं। आईएएस अधिकारियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?