अवैध रेत खनन करते 2 चेन माउंटेन जब्त, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में राजस्व विभाग का छापा

गरियाबंद.

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई की है. फिंगेश्वर के सूखे नदी में रात के अंधेरे में धड़ल्ले से रेत खनन जारी था, जहां प्रशासन की टीम ने छापेमार कार्रवाई कर रेत माफियाओं के इरादों पर पानी फेर दिया है. कलेक्टर के निर्देश पर पहुंचे पुलिस और राजस्व के अधिकारियों को देखते ही रेत माफिया मौके से फरार हो गए. जिसके बाद टीम ने मौके से 2 चैन माउंटेन जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

वहीं गरियाबंद क्षेत्र के तर्रा, कुरुसकेरा, छिंदौला और चौबेबांधा खदानों से रेत का अवैध परिवहन अब भी बदस्तूर जारी है, जहां से रोजाना करीब 200 ट्रकों में रेत रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और अन्य जिलों में भेजी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, इन खदानों से 10 चक्का हाईवा के लिए 7 हजार और 12 चक्का के लिए 9 हजार रुपये का भुगतान करना होता है. राजनीतिक संरक्षण के चलते खनन माफियाओं को बिना किसी कार्रवाई के रेत निकालने की गारंटी दी गई है. यहां पहले सील की गई चेन माउंटेन मशीनों को भी फिर से चालू कर दिया गया है, और 24 घंटे खनन कार्य जारी है.

सड़कों पर खुलेआम रेत भरे हाईवा
राजिम से रायपुर जाने वाली सड़कों पर दिनदहाड़े रेत से लदी हाईवा ट्रक खुलेआम देखे जा सकते हैं. प्रशासन द्वारा कुछ समय पहले आयातित ठेकेदारों पर की गई कार्रवाई के बाद अब लोकल सिंडिकेट ने इसका फायदा उठाते हुए अवैध रेत परिवहन को फिर से तेज कर दिया है. बताया जा रहा है कि राजनीतिक दबाव के कारण प्रशासन चिन्हित खदानों पर कार्रवाई करने में हिचकिचा रहा है.

admin

Related Posts

कमीशनिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर सेवा प्रभावित

बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मध्य स्थित मड़वारानी स्टेशन में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत अतिरिक्त लूप लाइन की कमीशनिंग हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा नॉन…

बस्तर में जुटे राज्यों के दिग्गज नेता, CM साय ने योगी आदित्यनाथ का किया अभिनंदन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?