17 लाख की ठगी का केस: अदनान सामी पर लगे गंभीर आरोप, कोर्ट में दाखिल हुई शिकायत

ग्वालियर
फेमस बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। उन पर ग्वालियर की इवेंट ऑर्गनाइजर लावण्या सक्सेना ने धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। लावण्या ने जिला न्यायालय में परिवाद दायर करते हुए कहा कि अदनान सामी की टीम ने म्यूज़िक कॉन्सर्ट के लिए ₹17 लाख 62 हजार रुपये एडवांस लिए थे, लेकिन कार्यक्रम को बिना कारण रद्द कर दिया गया, और अब तक राशि वापस नहीं की गई।

नई तारीख का दिया आश्वासन, लेकिन नहीं हुआ कार्यक्रम
लावण्या सक्सेना के अनुसार, कॉन्सर्ट के लिए अदनान सामी और उनकी टीम को एडवांस पेमेंट करने के बाद शो रद्द कर दिया गया। उस समय टीम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द नई तारीख तय की जाएगी, लेकिन न तो नया कार्यक्रम हुआ, न ही एडवांस वापस मिला।

पुलिस से नहीं मिली मदद, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
पीड़िता ने बताया कि उसने इस संबंध में पहले पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने जिला न्यायालय का रुख किया। अदालत ने इस मामले में इंदरगंज थाना पुलिस और एसपी से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

पाकिस्तान से आए थे भारत, बड़े सिंगरों में नाम
बता दें कि 2016 में अदनान सामी ने भारती की नागरिकता ली। इससे पहले वे पाकिस्तानी थे। अदनान सामी बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, कंपोज़र और पियानिस्ट हैं। उन्हें उनके सुपरहिट गानों ‘भरदे झोली’ ‘तेरा चेहरा’, ‘लिफ्ट करा दे’ और ‘भीगी भीगी रातों में’ से पहचान मिली। उनकी सॉफ्ट मेलोडी और रोमांटिक आवाज़ ने लाखों फैंस का दिल जीता है। लोग उन्हें प्यार से ‘म्यूज़िक का जादूगर’ और ‘सॉफ्ट म्यूज़िक के किंग’ भी कहते हैं।

admin

Related Posts

47 साल की बिपाशा बसु ने मोनोकनी में पति संग पूल में किया रोमांस, नजरें टिकीं केवल उन पर

मुंबई  बॉलीवुड हसीना बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक दूसरे संग ड्रीम लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं. बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी रचाई थी। कपल की…

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, मैट डेमन बने ओडीसियस

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का नया ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें मैट डेमन को ओडीसियस के रूप में दिखाया गया है और ट्रोजन युद्ध के बाद उनकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 2 views
मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 1 views
टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 0 views
संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 3 views
नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं