19 मार्च को रंगपंचमी 10वीं के विज्ञान और 12वीं के शारीरिक शिक्षा विषय की, परीक्षार्थी, अभिभावक और स्कूल परेशान परीक्षा

भोपाल
 मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों का त्योहार फीका करने की तैयारी कर ली है। बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा का जो कार्यक्रम जारी किया है, उसमें 13 मार्च को 10वीं के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा है। वहीं 19 मार्च को 10वीं के विज्ञान और 12वीं के शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा है। 13 मार्च को होलिका दहन होना है और 19 मार्च को रंगपंचमी है। मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में होली रंग पंचमी के दिन खेली जाती है।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी और 10वीं की 27 फरवरी से शुरू हो रही है। 10वीं की परीक्षा 19 मार्च को खत्म होनी है और 12वीं की परीक्षा 25 मार्च तक चलेगी। मंडल ने अगस्त महीने में परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया था, लेकिन किसी ने स्थानीय त्यौहारों का ध्यान नहीं रखा। अब जाकर कुछ लोगों का ध्यान इस गलती की ओर गया है तो परीक्षार्थी, उनके अभिभावक और स्कूल सभी परेशान हैं।

रंग पंचमी मालवा-निमाड़ अंचलों का प्रमुख त्यौहार है। यहां होली का रंग उसी दिन जमता है। इंदौर की प्रसिद्ध गेर रंग पंचमी पर ही निकाली जाती है। भोपाल संभाग के जिलों में भी रंग पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। त्योहार वाले जिलों में रंग पंचमी पर स्थानीय अवकाश होता है।

यानी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और दूसरे प्रतिष्ठानों में छुट्टी होती है। सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं चलते। अभिभावकों की चिंता है कि त्यौहार का दिन होने की वजह से बच्चों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में दिक्कत होगी। वहीं त्यौहार पर परीक्षा देने का उनका मन भी नहीं करेगा।

हाइस्कूल के लाखों परीक्षार्थी होंगे

19 मार्च 2025 को 10वीं के विज्ञान विषय की परीक्षा है। वहीं 12वीं का शारीरिक शिक्षा और नेशनल स्किल्स कवालिफिकेशन फ्रेमवर्क का प्रश्नपत्र होना है। 10वीं में इस साल नौ लाख 43 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 12वीं के परीक्षार्थियों की संख्या सात लाख है, लेकिन शारीरिक शिक्षा की परीक्षा में कम ही लोग होंगे।
महत्वपूर्ण विषयों के बीच कम अंतराल

10वीं की परीक्षा में कई महत्वपूर्ण विषयों में गैप कम दिया गया है। इसमें छह मार्च को संस्कृत का पेपर है तो तीन दिन बाद 10 मार्च को गणित विषय का पेपर है। इसके दो दिन बाद13 मार्च सामाजिक विज्ञान का पेपर है।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया गीता भारती का विमोचन

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में पंडित मुस्तफा आरिफ उज्जैन की पुस्तक 'गीता भारती' का विमोचन किया। इस पुस्तक में भगवद गीता के श्लोक 'हिन्दी मुक्तक' के…

स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल

भोपाल. राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि नेचुरोपैथी स्वस्थ जीवन की मार्गदर्शिका है। उन्होंने कहा कि मन चंचल होता है, उसे नियंत्रित करना ही स्वस्थ जीवन का आधार है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती