दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को एक लाख रुपये का इनाम, सीएम डॉ. यादव ने की घोषणा

दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने 10वीं बोर्ड में 500 में 499 अंक लाने पर पन्ना की प्रतिभा सिंह को दी बधाई
मुख्यमंत्री निवास पर किया सम्मानित

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दसवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली होनहार छात्रा पन्ना की कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी को माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त करने पर एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी कु. प्रतिभा और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी कु. प्रतिभा को सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर माँ की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट तथा आशीर्वाद प्राप्त करने प्रतिभा, परिजन सहित समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) आईं थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि 'प्रतिभा जैसी बेटियां प्रदेश की शान हैं। प्रतिभा की सफलता लाखों बेटियों और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। बिटिया की उपलब्धि पर पूरे प्रदेश को गर्व है।' मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कु. प्रतिभा और उनके परिजन ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।

 

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- प्रदेश में सहकार के जरिए बढ़ रहा है डेयरी गतिविधियों का विस्तार

प्रदेश में सहकार से हो रहा है डेयरी गतिविधियों का विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव डेयरी गतिविधियों में 26 हजार गांवों को जोड़ने और प्रतिदिन 52 लाख कि.ग्रा. दुग्ध संकलन…

एमपी ट्रांसको छैगांव में हुआ सीपीआर प्रशिक्षण

एमपी ट्रांसको छैगांव में हुआ सीपीआर प्रशिक्षण खंडवा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने सिखाये जीवन रक्षक गुर भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस संभाग, बड़वाह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुस्तफिजुर रहमान PSL 2026 में नहीं खेलेंगे, बांग्लादेश ने NOC वापस लिया

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 1 views
मुस्तफिजुर रहमान PSL 2026 में नहीं खेलेंगे, बांग्लादेश ने NOC वापस लिया

SRH की चुनौती के सामने राजस्थान रॉयल्स की घरेलू परीक्षा

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 0 views
SRH की चुनौती के सामने राजस्थान रॉयल्स की घरेलू परीक्षा

दिल्ली की वापसी या पंजाब की बादशाहत, आज के मुकाबले पर नजर

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली की वापसी या पंजाब की बादशाहत, आज के मुकाबले पर नजर

बार्सिलोना की जीत के बाद यमाल हुए चोटिल, महिला टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
बार्सिलोना की जीत के बाद यमाल हुए चोटिल, महिला टीम बनी चैंपियन

जन्मदिन पर सचिन का नन्हे फैन संग दिल छू लेने वाला पल

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 3 views
जन्मदिन पर सचिन का नन्हे फैन संग दिल छू लेने वाला पल

RCB और GT के बीच कांटे की टक्कर, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबर

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 3 views
RCB और GT के बीच कांटे की टक्कर, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबर