हमीदिया हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक हुई 100वीं कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी, उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दी बधाई

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सफलतापूर्वक 100वें कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी ऑपरेशन की उपलब्धि पर चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय टीम को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के प्रयास राज्य के वंचित मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के हमारे लक्ष्य को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

डीन जीएमसी भोपाल डॉ. कविता सिंह ने बताया कि यह सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत की गई। जो मरीज आयुष्मान योजना के तहत नहीं आते, उनके लिए भी यह सर्जरी मामूली शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. सिंह ने बताया कि बीना के ग्राम माला सानातू की निवासी 54 वर्षीय श्रीमती सरोज रानी पाठक का सफल ऑपरेशन किया गया। उन्हें एक माह पूर्व सीने में दर्द की समस्या पर हमीदिया चिकित्सालय रेफर किया गया। ऐन्जियोग्राफी के दौरान ब्लॉकेज का पता चला। इसके बाद कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग में उनका सफल ऑपरेशन किया गया।

कार्डियोथोरेसिक सर्जरी टीम का नेतृत्व कार्डियक सर्जन डॉ. प्रवीण शर्मा (प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष) और डॉ. ऋषि तिवारी (सहायक प्राध्यापक) ने किया। निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. आर. पी. कौशल (प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष), डॉ. बृजेश कौशल (सह प्राध्यापक), डॉ. श्वेता श्रीवास्तव और डॉ. असीम गार्गेव (सहायक प्राध्यापक), जूनियर डॉक्टरों की टीम में डॉ. धनेश्वरी, डॉ. नितेश, डॉ. हनुमंत, डॉ. अरविंद, डॉ. लीना और डॉ. महेंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परफ्यूजनिस्ट विनय केलकर सहित चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय टीम ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

 

admin

Related Posts

नौरादेही में वन्यजीवों की सुरक्षा और अपराध रोकने का नया कदम, पूर्व सैनिक करेंगे मोर्चा संभाल

सागर  मध्य प्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व की बात करें, तो ये तीन जिलों में फैला हुआ है. नौरादेही वन्य जीव अभ्यारण को…

MP बिजली विभाग की पहल: घर बैठे ऑनलाइन करें ट्रांसफर के लिए आवेदन

भोपाल  मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बड़ी डिजिटल सौगात दी है। अब स्थानांतरण की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और पेपरलेस बनाते हुए कंपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 2 views
मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 1 views
टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 0 views
संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 3 views
नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं