कंपनी कार्यक्षेत्र के 10 शहरों को मिली राउंड द क्लॉक (24X7) त्वरित विद्युत सुधार की सुविधा

भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के संचालक मंडल ने निर्णय लिया है कि अब भोपाल क्षेत्र अंतर्गत मुलताई, बासौदा, सिरोंज, ब्यावरा, इटारसी, पिपरिया नगर, रातीबड़ वितरण केन्द्र, आष्टा नगर तथा ग्वालियर क्षेत्र अंतर्गत राघौगढ़ नगर एवं करैरा नगर के बिजली उपभोक्ताओं को राउंड द क्लॉक (24X7) स्थानीय बिजली अवरोध अथवा घरेलू फॉल्ट होने पर बिजली कंपनी की रख रखाव टीम त्वरित विद्युत सुधार हेतु उपभोक्ता के घर दस्तक देगी। यह सुविधा अगले कुछ दिनों में ही इन शहरों और कस्बों के नागरिकों को मिलने वाली है। इसके अलावा भोपाल शहर के चांदबढ़ और ग्वालियर शहर के दीनदयाल नगर में वर्तमान में कार्यरत एक टीम के स्थान पर एक अतिरिक्त एफओसी टीम स्वीकृत की गई है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने बताया है कि कंपनी ने व्हाट्सएप चेटबोट एवं उपाय ऐप के साथ ही अपने केन्द्रीयकृत कॉल सेन्टर 1912 की सेवाओं का विस्तार कर इन शहरों और कस्बों के लगभग 2 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी शिकायतें हल कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है।

कंपनी के प्रबंध संचालक ने बताया है कि राउंड द क्लॉक (24X7) तीन शिफ्टों में पृथक-पृथक तकनीकी लाइन स्टॉफ की टीमें काम करेंगी। इसके लिए प्रत्येक शहर में 7 लाइन स्टॉफ को नियुक्त किया जाएगा। इसी प्रकार इन सभी टीमों के पास सभी उपकरणों से लैस वाहन होगा जो तीन शिफ्टों में काम करेगा। साथ ही इस टीम के पास एक अत्याधुनिक स्मार्ट फोन रहेगा जो कि कंपनी के केन्द्रीयकृत कॉल सेन्टर से जुड़ा रहेगा। प्रबंध संचालक का कहना है कि इन शहरों और कस्बों के नागरिकों को राउंड द क्लॉक (24X7) विद्युत सुधार की सुविधा मिलने से उपभोक्ता संतुष्टि में वृद्धि होगी साथ ही इन उपभोक्ताओं से राजस्व संग्रह में भी आसानी होगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि बिजली उपभोक्ताओं को व्यवधान रहित और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही उपभोक्ता सुविधाएं प्रदान करना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है और अंतिम छोर के विद्युत उपभोक्ता तक पर्याप्त वोल्टेज पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले इसी दिशा में कंपनी द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    सीधी के डायल-112 हीरोज दादा से बिछड़कर रास्ता भटके मासूम को सुरक्षित परिजन से मिलाया

    भोपाल  सीधी जिले के थाना जमोड़ी क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता और तत्पर कार्यवाही से दादा से बिछड़कर घर की राह भटके 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित उसके परिजनों…

    एमपीपीएससी परीक्षाओं के संचालन के प्रारूप नियमों पर 5 जून तक सुझाव आमंत्रित

    भोपाल  राज्य शासन ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं को संचालित करने के लिये नवीन प्रारूप नियमों को तैयार किया है और इन्हें लागू करने से पहले 5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up