प्रदेश की विरासत को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान: विदेशी TV सीरीज में दिखेगा अनोखा इतिहास

भोपाल 

 मध्यप्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति और वन्यजीवन अब सरहदों को पार कर वैश्विक पटल पर अपनी चमक बिखेरने को तैयार है। स्पेन के मशहूर प्रोडक्शन हाउस कलर्स क्युनिकेशन ग्रुप (RTVV) द्वारा निर्मित इंटरनेशनल सीरीज रूरल टूरिज्म ऑफ द वर्ल्ड की शूटिंग इन दिनों प्रदेश (MP Tourism) के विभिन्न अंचलों में जारी है। यह सीरीज जब दुनिया के 80 से अधिक देशों में प्रसारित होगी, तो मध्यप्रदेश का 'अतिथि देवो भव:' वाला अंदाज सात समंदर पार गूंजेगा। स्पेनिश क्रू ने अपनी इस डॉक्यूमेंट्री (MP Tourism) में एमपी की विविधता को पिरोने के लिए यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों से लेकर अनछुए ग्रामीण अंचलों तक का सफर तय किया है।

प्रमुख शूटिंग लोकेशंस
भोपाल- मेंबड़ा तालाब, जगदीशपुर और पुरानी हवेली के दृश्य शूट किए गए हैं। 

रायसेन व सीहोर: मेंसांची स्तूप, तवा डैम और मढ़ई में भी गई टीम।

महेश्वर व मांडू: में नर्मदा घाट और ऐतिहासिक किले भी आए पसंद।

भेड़ाघाट:मेंधुआंधार जलप्रपात और ग्रामीण जीवन ने किया आकर्षित।

कैमरे में कैद एमपी की रूह
सांची और भीमबेटका: इस TV सीरीज (MP Tourism) के लिए क्रू ने प्राचीन इतिहास और पुरापाषाण काल के शैलचित्रों से प्रदेश की ऐतिहासिक गहराई को फिल्माया गया है।

सतपुड़ा और पचमढ़ी: सीरीज में एमपी के सतपुड़ा और पचमढ़ी की बोट सफारी और घने जंगलों के जरिए वन्यजीव पर्यटन की वैश्विक संभावनाओं को उभारा गया है।

महाकाल की नगरी: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (MP Tourism) की आध्यात्मिक भव्यता इस सीरीज का एक प्रमुख आकर्षण होगी।

क्रू का जीता दिल
वहीं स्पेनी फिल्म डायरेक्टर जुआन फ्रूटोस ने तामिया, साबरवानी और धुसावानी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के बीच रहकर हुए अपने अनुभवों को जादुई बताया। उन्होंने कहा कि अगर आप असली भारत को समझना चाहते हैं, तो यहां आना ही होगा। यहां की गोंड पेंटिंग, स्थानीय खान-पान और होमस्टे के खास अनुभवों ने अंतरराष्ट्रीय टीम को काफी प्रभावित किया है।

स्पेन के साथ हुए MOU का नतीजा
यह स्पेन के साथ हुए एमओयू का बड़ा नतीजा (MP Tourism) है। एमपी अब केवल घूमने के लिए नहीं, बल्कि शूटिंग के लिए भी दुनिया की पसंद बनता जा रहा है। आने वाले समय में ऐसे कई और वैश्विक फिल्म एवं कंटेंट प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स देखने को मिलेंगे।

-डॉ. इलैयाराजा टी., प्रबंध संचालक, एमपीटीबी

admin

Related Posts

राज्यमंत्री बागरी ने नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री से भेंट कर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

भोपाल नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्य मंत्री  प्रतिमा बागरी ने नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला से मुलाकात कर सतना जिले को 50 मेगावाट सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा भंडारण…

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, जहरीली हल्दी लगाने से दुल्हन की दर्दनाक मौत

खरगोन मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मिलावटी हल्दी से एलर्जी होने के कारण एक दुल्हन की मौत हो जाने की बात सामने आई है। खरगोन में मिलावटी हल्दी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 1 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर