‘अब यूपी दंगों से नहीं, डेवेलपमेंट से पहचाना जाता है’ – CM योगी

नोएडा

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में आज इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड (HCL ग्रुप और फॉक्सकॉन का संयुक्त उद्यम) के सेमीकंडक्टर OSAT संयंत्र का शिलान्यास होने जा रहा है। यह उत्तर भारत की पहली ऐसी प्रमुख यूनिट है, जिसमें लगभग 3,706 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए और संबोधित किया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर उपस्थित हुए। यह परियोजना भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ मंच पर पहुंच चुके हैं।

शिलान्यास करने के लिए ऑनलाइन जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। 
मुख्यमंत्री योगी का संबोधन शुरू

सीएम योगी ने कहा कि PM सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रहे हैं। हम PM के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने देश को इलेक्ट्रॉनिक्स हब के तौर पर स्थापित किया है। भारत मंडपम में AI समिट में देश और दुनिया भर से दस लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। दुनिया भर के 110 देशों ने हिस्सा लिया। इंसानी जिंदगी को आसान और सरल बनाने की दिशा में काम हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि एचसीएल और फाक्सकान का ज्वाइंट वेंचर सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित होने जा रही है। पिछली सरकारों के समय में इसी क्षेत्र में गोली चलती थी अपहरण होती थी। सूर्य अस्त होने के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे। आज पीएम के लीडरशिप में जेवर यूपी नहीं बल्कि देश का अग्रणी क्षेत्र बन गया है।

सीएम योगी ने क्या कहा?

मंत्री जितिन प्रसाद ने PM के विजन को आगे बढ़ाया है। उन्होंने जेवर में HCL और फॉक्सकॉन वेंचर्स को स्थापित करने में अच्छा योगदान दिया है। यह इलाका मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स हब के तौर पर उभरा है। उन्होंने स्किल और स्पीड से उत्तर प्रदेश का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के जरिए कॉम्पिटिटिवनेस को बढ़ाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को एक ड्रीम डेस्टिनेशन के तौर पर स्थापित किया है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले चार दिनों से दुनिया भर के 110 से ज्यादा देश AI समिट में हिस्सा ले रहे हैं। 21वीं सदी की इकॉनमी चिप-बेस्ड दुनिया पर निर्भर है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमें जो मिल रहा है, वो सब मिल रहा है। पिछली सरकारों के समय में इस इलाके में गोलीबारी और किडनैपिंग होती थी।

हालात इतने खराब थे कि सूरज डूबने के बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते थे। अब प्रधानमंत्री के विजन में यह हीरा हर जगह चमक रहा है। अब प्रधानमंत्री के विजन की वजह से उत्तर प्रदेश में स्टील को स्केल देने का काम हुआ है और इसके नतीजे जमीन पर दिख रहे हैं।

 

 

admin

Related Posts

ISI लिंक गैंग पर शिकंजा, सोशल मीडिया से युवाओं को भड़काने का खुलासा

नई दिल्ली सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। एजेंसियां पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से जुड़े एक संदिग्ध सीमा-पार गिरोह की जांच कर…

जस्टिस स्वर्णकांता का बहिष्कार, मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल के कदमों पर चलते हुए लिखा खत

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया भी अरविंद केजरीवाल की राह पर चल पड़े हैं. दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांता का अब मनीष सिसोदिया ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 2 views
PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर