केला, सेब सहित अन्य फलों के दाम में 20 से 25 प्रतिशत बढ़ौतरी हुई, जनता पर महंगाई की दोहरी मार

पंजाब
नवरात्रि में सब्जियों के बाद अब फलों के दाम असमान छूने लगे हैं। केला, सेब सहित अन्य फलों के दाम में 20 से 25 प्रतिशत बढ़ौतरी हुई है। शहर के फल विक्रेताओं का कहना है कि 1-2 दिन के अंदर कई फलों के दाम बढ़ गए हैं। नवरात्रि के बाद ही अब फलों के दाम में कमी आने की उम्मीद है। पिछले 15 दिन से सब्जियों के दाम बढ़ने से पहले ही लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया था, लेकिन अब फल महंगे होने से महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है।

केला 80 से 100, सेब 120 से 150, नारियल 70 से 80, अमरूद 100 से 120, अनान्नास 120 से 140, अनार 120, नाशपाती 80, कीवी 150 और फूल माला 50 से 200 रुपए के हिसाब से बिकी। वहीं गेंदे के फूल का दाम प्रति किलो 250 से 300 के बीच रहा। नवरात्रि से पहले गेंदे के फूल का दाम 150 रुपए प्रति किलो था। नवरात्रि में फूलों की मांग बढ़ जाने के कारण दाम भी बढ़े हैं।

शहर के फल विक्रेताओं के अनुसार केला 25 प्रतिशत तक महंगा हुआ है। नारियल के दाम 15 प्रतिशत और सेब के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े हैं। नवरात्रि में फलों की मांग ज्यादा होती है। कई लोग नवरात्रि के दौरान व्रत रखते हैं तो फलों का सेवन करते हैं। मंदिरों में चढ़ाने के लिए भी लोग फल खरीदते हैं।

admin

Related Posts

दुखद त्रासदी: विदेश में चार मंजिला हिंदू मंदिर गिरा, मौतों से मचा हड़कंप

दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका के एक भारतीय कस्बे में स्थित रेडक्लिफ पहाड़ी पर बने एक चार मंजिला मंदिर के निर्माणाधीन हिस्से के गिरने से कई लोगों की मौत हो गई…

नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं कैबिनेट मंत्री

नई दिल्ली  भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (45) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत