खत्म हुआ सियासी इंतजार! यूपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द—ये दावेदार सबसे आगे

लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई में संगठनात्मक बदलाव की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल आज शाम तक लखनऊ पहुंचेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे। उनकी यह यात्रा प्रदेश में नए संगठनात्मक नेतृत्व के चयन से जोड़कर देखी जा रही है। सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि पार्टी इस बार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के नेता पर भरोसा जता सकती है। इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। 

कब होगा ऐलान? 
माना जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान अगले दो से तीन दिनों के भीतर निर्वाचन प्रक्रिया के तहत हो सकता है। पीयूष गोयल को यूपी चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद संगठन में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। उनके नेतृत्व में चुनाव प्रबंधन, संगठन विस्तार, उम्मीदवार चयन और जनसंपर्क अभियानों को गति देने की योजना है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, गोयल प्रदेश के सभी संगठनात्मक स्तरों पर जाकर तैयारियों का जायजा लेंगे और नए अध्यक्ष के औपचारिक एलान को अंतिम रूप देंगे।

BJP की पुरानी राजनीति का हिस्सा है अध्यक्ष बदलना 
भाजपा ने हाल ही में प्रांतीय परिषद के सदस्यों की घोषणा की है, जिसे व्यापक संगठनात्मक फेरबदल का संकेत माना जा रहा है। पार्टी का मानना है कि नई टीम के साथ चुनावी तैयारियों को मजबूती मिलेगी और प्रदेश भर में संगठन अधिक सक्रिय होगा। वहीं, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष बदलना भाजपा की पुरानी रणनीति का हिस्सा रहा है, जिससे संगठनात्मक ढांचे में ताजगी बनी रहती है। इस बार भी यह फैसला चुनावी रणनीति को धार देने के उद्देश्य से लिया जा रहा है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि, 'पीयूष गोयल का लखनऊ आना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। नए प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जा सकता है। 

रेस में कौन है सबसे आगे?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। लोध समुदाय से ताल्लुक रखने वाले वर्मा को पार्टी का प्रमुख ओबीसी चेहरा माना जाता है। वहीं, स्वतंत्र देव सिंह (जल शक्ति मंत्री), अमरपाल मौर्य (राज्यसभा सांसद) और धर्मपाल सिंह जैसे ओबीसी नेताओं का भी नाम सामने आ रहा है। 

admin

Related Posts

ED की छापेमारी: 1000 करोड़ के कफ सिरप घोटाले में 25 ठिकानों पर दबिश, 3 राज्यों में एक्शन

लखनऊ उत्तर प्रदेश में कोडीन आधारित कफ सिरप (CBCS) के अवैध उत्पादन, तस्करी और सीमापार सप्लाई से जुड़े बड़े रैकेट पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की.…

सीएम योगी का सख्त आदेश: लापता मतदाताओं के मुद्दे पर SIR अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

आजमगढ़  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान आजमगढ़ जिले में 'लापता मतदाताओं की संख्या' को लेकर चिंता जताई और पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

छक्कों की बरसात! Vaibhav Suryavanshi ने शतक जड़कर किया धमाका in U19 Asia Cup

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 0 views
छक्कों की बरसात! Vaibhav Suryavanshi ने शतक जड़कर किया धमाका in U19 Asia Cup

“दूसरे टी20 में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक, तिलक वर्मा की बल्लेबाजी के बावजूद साउथ अफ्रीका की जीत, डिकॉक और बार्टमैन का दबदबा”

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 0 views
“दूसरे टी20 में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक, तिलक वर्मा की बल्लेबाजी के बावजूद साउथ अफ्रीका की जीत, डिकॉक और बार्टमैन का दबदबा”

बीच समंदर में यूजिनी बुशार्ड का बिकिनी लुक, कभी रैकेट से बिखेरती थी जीत की कहानियां

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 2 views
बीच समंदर में यूजिनी बुशार्ड का बिकिनी लुक, कभी रैकेट से बिखेरती थी जीत की कहानियां

रामोस ट्रांसफ़र बाजार में हॉट! मोंटेरे को अलविदा कहते ही यूनाइटेड ने किया संपर्क

  • By admin
  • December 11, 2025
  • 0 views
रामोस ट्रांसफ़र बाजार में हॉट! मोंटेरे को अलविदा कहते ही यूनाइटेड ने किया संपर्क

IPL 2026 मेगा बिडर्स: चोपड़ा ने बताए वे नाम जिन पर टीमों की लगेगी करोड़ों की होड़

  • By admin
  • December 11, 2025
  • 0 views
IPL 2026 मेगा बिडर्स: चोपड़ा ने बताए वे नाम जिन पर टीमों की लगेगी करोड़ों की होड़

इंग्लैंड पर आइसलैंड क्रिकेट का करारा व्यंग्य: बताया क्यों ऑस्ट्रेलिया में जीतना लगभग असंभव

  • By admin
  • December 11, 2025
  • 0 views
इंग्लैंड पर आइसलैंड क्रिकेट का करारा व्यंग्य: बताया क्यों ऑस्ट्रेलिया में जीतना लगभग असंभव