शिवपाल यादव ने भाजपा पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने का लगाया आरोप: शिवपाल यादव

बरेली
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने गुरुवार को बरेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने आरोप लगाया।

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने हर साल युवाओं को नौकरी देना का वादा किया था। लेकिन अब उन्हें नौकरी कौन सी दे रहे हैं, आउटसोर्सिंग। आउटसोर्सिंग में उन्हें साढ़े सात हजार से आठ हजार रुपये महीने के मिलते हैं और एक लाख रुपये पहले ही रिश्वत के ले लेते हैं। उन्होंने पूछा कि वर्तमान समय में साढ़े सात या आठ हजार रुपये में किसी का घर चलेगा? भाजपा सरकार ना तो नौकरी दे रही है और ना ही अपने वादे पूरे कर रही है। ऐसे सरकार को जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। इसके बाद भी भाजपा ने उपचुनाव में जिस तरह का चरित्र दिखाया है, उसकी आवश्यकता नहीं थी। शिवपाल यादव ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि भाजपा की धांधली के बाद भी समाजवादी पार्टी नौ सीटों में से पांच से छह सीटों पर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के वोटरों को पोलिंग बूथों पर पहुंचने नहीं दिया गया। हमारे मतदाताओं को आधार कार्ड छीनकर भगाया गया था। फिर भी उपचुनाव में 5 से 6 सीट सपा के खाते में आएंगी। जब जब समय आता है तो जनता फैसला करती है। 2027 में फैसला हो जाएगा। सभी तैयारी हो चुकी है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को हराकर भेजेगी।

 

admin

Related Posts

चुनावी शुचिता पर सख्त संदेश: सीएम योगी ने कहा– एसआईआर से होगा फर्जी वोटरों का सफाया

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आने वाला चुनाव बूथ स्तर पर लड़ा जाएगा और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ही…

इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और पर्यटन की नई संभावनाओं के विकास से मिली रफ्तार

महाकुंभ 2025 की वजह से माघ मेला 2026 में विदेशी पर्यटकों में 20–25% की और घरेलू पर्यटकों में 15–18% की वृद्धि का प्रशासन का अनुमान प्रयागराज पर्यटन के वैश्विक पटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजीव जंजुआ ने सजोबा गोल्फ टूर्नामेंट–2025 में ओवरऑल ग्रॉस खिताब जीता

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
राजीव जंजुआ ने सजोबा गोल्फ टूर्नामेंट–2025 में ओवरऑल ग्रॉस खिताब जीता

U19 एशिया कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान 90 रनों से पराजित

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
U19 एशिया कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान 90 रनों से पराजित

तीसरा टी20 मुकाबला: हर्षित राणा ने किया ब्रेविस का शिकार, साउथ अफ्रीका की हालत खस्ता

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
तीसरा टी20 मुकाबला: हर्षित राणा ने किया ब्रेविस का शिकार, साउथ अफ्रीका की हालत खस्ता

मेसी इंडिया टूर केस में बड़ा फैसला, प्रमोटर को 14 दिनों की पुलिस हिरासत

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
मेसी इंडिया टूर केस में बड़ा फैसला, प्रमोटर को 14 दिनों की पुलिस हिरासत

इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?