NDA में शामिल में आरपीआई अठावले पार्टी ने इन चुनावों के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की, उतारे उम्मीदवार

नई दिल्ली
एनडीए में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने भी दिल्ली विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरने का शंखनाद कर दिया है। आरपीआई अठावले ने इन चुनावों के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने सुलतानपुर माजरा सुरक्षित सीट से लक्ष्मी, कोंडली सुरक्षित सीट से आशा कांबले, तीमारपुर से दीपक चावला, पालम से वीरेंद्र तिवारी, नई दिल्ली से शुभी सक्सेना, पटपड़गंज से रणजीत, लक्ष्मी नगर से विजय पाल सिंह, नरेला से कनहिया, संगम विहार से तेजिन्दर सिंह और सदर बाजार से मनीषा को टिकट दिया है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने मालवीय नगर से राम नरेश निषाद, तुगलका बाद से मंजूर अली, बदरपुर से हर्षित त्यागी, चांदनी चौक से सचिन गुप्ता और मटिया महल से मनोज कश्यप को मौका दिया है।

गौरतलब है कि दिल्ली में बसपा और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जैसे छोटे दल भी विधानसभा चुनाव में उतरने का मन बना चुके हैं। AIMIM 10 से ज्यादा मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है। वहीं बसपा दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।

दोनों दलों ने अपने सुप्रीम नेताओं असदुद्दीन ओवैसी (एआईएमआईएम) और मायावती (बसपा) की रैलियों की योजना बनाई है। अब भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने भी अपने बलबूते उतरने का ऐलान करते हुए चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

बसपा और AIMIM के अलावा भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) भी चुनाव में उतरने का ऐलान कर चुकी है। बीएलपी की स्थापना हाल ही में अमेरिका में रहने वाले चिकित्सक मुनीश कुमार रायजादा और अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले भ्रष्टाचार रोधी आंदोलन से जुड़े अन्य लोगों ने की है। लगभग 15 महीने पहले भारत लौटे रायजादा नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ ताल ठोंकेगे।

admin

Related Posts

केरल फतह पर राहुल गांधी ने जताई खुशी, भाजपा नेता के तंज से गरमाई राजनीति

केरल  केरल में नगर निकाय चुनाव के नतीजों का कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वागत किया। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन के लिए यूडीएफ को बधाई भी दी। राहुल गांधी के इस…

मेसी इवेंट बना सियासी मुद्दा: BJP ने विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स दिखाकर ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कोलकाता  ग्लोबल फुटबॉल आइकॉन लियोनेल मैसी का भारत दौरा कोलकाता से शुरू तो हुआ, लेकिन अव्यवस्था की वजह से यह ममता सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत