रॉकी को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

नई दिल्ली.
दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल किरनपाल के हत्यारों का 24 घंटे में हिसाब कर दिया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी राघव उर्फ रॉकी देर रात एक मुठभेड़ के बाद मारा गया। तीनों बदमाशों ने शनिवार तड़के किरनपाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। एक पुलसकर्मी की हत्या को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे।

दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि दक्षिणी दिल्ली में संगम विहार इलाके में आधी रात को पुलिस ने रॉकी की पहचान की तो उसे सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर नजदीक से फायरिंग शुरू कर दी। अपने बचाव में पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। रॉकी गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस उसे ओखला के ईएसआईसी हॉस्पिटल में लेकरक पहुंची, जहां उसने दम तोड़ दिया। एनकाउंटर को लोकल पुलिस और स्पेशल सेल ने मिलकर अंजाम दिया।

यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला किरन पाल गोविंदपुरी थाने में तैनात थे। शनिवार तड़के वह गश्त पर निकले। इस दौरान उसने संदेह के आधार पर तीन युवकों को रोका तो विवाद हो गया। आरोपियों ने सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया। सुबह लोग सोकर उठे, तो उन्हें गली नंबर 13 में मुख्य चौराहे के पास सिपाही खून से लथपथ मिला। लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद तीन आरोपियों की पहचान की।

दूसरा आरोपी संग भी एनकाउंटर
क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त आयुक्त संजय भाटिया ने बताया कि सिपाही की हत्या के मामले की जांच में पुलिस की कई टीमें जुटी थीं। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें पता चला कि इनमें से एक आरोपी दीपक है। यह भी पता चला कि वह कालकाजी इलाके में मिल सकता है। एसीपी उमेश बड़थ्वाल की टीम को सूचना मिली कि एक हमलावर गोविंदपुरी डीडीए फ्लैट इलाके में छिपा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण के लिए बोला तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इस पर पुलिस ने भी आत्मरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह गिर गया। पुलिस टीम ने उसे काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपी से पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

admin

Related Posts

सांसों पर संकट: दिल्ली की हवा साल के सबसे खराब स्तर पर, AQI 430 के पार पहुंचा

नई दिल्ली दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे ज्यादा खराब स्थिति में पहुंच गई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का AQI 431 के अंक पर…

बादल, ठंड और कोहरा: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से दिल्ली-NCR के मौसम में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली  मौसम विभाग की मानें तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिमी भारत के विभिन्न हिस्सों पर नजर आना शुरू हो गया है। यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दांव पर, अभिषेक शर्मा के सामने बड़ा चैलेंज

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दांव पर, अभिषेक शर्मा के सामने बड़ा चैलेंज

विनेश फोगाट के फैसले पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया, बोले– ‘ये सिर्फ शुरुआत है’

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
विनेश फोगाट के फैसले पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया, बोले– ‘ये सिर्फ शुरुआत है’

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का शोर, विराट कोहली और ऋषभ पंत दिख सकते हैं एक्शन में

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का शोर, विराट कोहली और ऋषभ पंत दिख सकते हैं एक्शन में

जन्मतिथि विशेष -दीक्षा डागर: ओलंपिक से डेफलंपिक्स तक, गोल्फ में रच दिया विश्व रिकॉर्ड

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 2 views
जन्मतिथि विशेष -दीक्षा डागर: ओलंपिक से डेफलंपिक्स तक, गोल्फ में रच दिया विश्व रिकॉर्ड

युवा खिलाड़ियों की जंग: U19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान टक्कर, LIVE देखने का पूरा गाइड

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 2 views
युवा खिलाड़ियों की जंग: U19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान टक्कर, LIVE देखने का पूरा गाइड

फीफा वर्ल्ड कप विजेता लियोनेल मेसी की अनोखी उपलब्धि, सबसे लंबी फुटबॉलर मूर्ति का किया उद्घाटन

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 2 views
फीफा वर्ल्ड कप विजेता लियोनेल मेसी की अनोखी उपलब्धि, सबसे लंबी फुटबॉलर मूर्ति का किया उद्घाटन