रायपुर : राज्य शासन के सहयोग से गौ पालक राजाराम का जीवन हुआ खुशहाल

रायपुर

जरूरतमंद को समय पर मिली एक छोटी सी मदद भी उसकी राह आसान बना देती है। जिला कोरिया के जनपद पंचायत मुख्यालय की ग्राम पंचायत सोनहत में रहने वाले किसान राजाराम के परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। पेशे से किसान और महात्मा गांधी नरेगा में अकुशल श्रम के लिए पंजीकृत मनरेगा श्रमिक श्री राजाराम के परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे सहित कुल पाँच सदस्य हैं। इनकी थोड़ी सी कृषि भूमि है और उसमें परंपरागत धान की फसल लगाकर यह परिवार अपना जीवन यापन करता है। साथ ही मनरेगा के अकुशल श्रम पर निर्भर इस परिवार के पास अतिरिक्त कोई आय का साधन नहीं था।

अपने छोटे से मकान में राजाराम दो-तीन गाय पालने का कार्य भी करते थे, जिससे उनके घर का दैनिक खर्च बमुश्किल चलता रहा। अपनी आर्थिक स्थिति से संघर्ष कर रहे राजाराम के परिवार को पंजीकृत श्रमिकों को पशुपालन के लिए मिलने वाले शेड की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन देकर पशु शेड बनाए जाने की मांग रखी।

उनके आवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा द्वारा दो साल पहले महात्मा गांधी नरेगा के तहत एक लाख बीस हजार रूपए से बनने वाले एक पशु शेड की स्वीकृति प्रदान की गई। इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत सोनहत को ही निर्माण एजेंसी बनाया गया। शेड का कार्य लगभग तीन माह में पूरा होने के बाद राजाराम को ज्यादा संख्या में पशु पालन की सहूलियत मिल गई। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे कुल छह दुधारू गाय पाल ली हैं। अब उनके घर पर औसतन पंद्रह से बीस लीटर दूध का उत्पादन होने लगा है।
इससे इस परिवार के पास स्वरोजगार के साथ आर्थिक उन्नति का रास्ता बन गया है। अपने संघर्ष और उसके बाद मनरेगा की सहूलियत से आजीविका का एक नया साधन पाकर राजाराम और उनका परिवार बेहद खुश हैं और अब उनकी मनरेगा के अकुशल श्रम पर निर्भरता भी काफी कम हुई है।

  • admin

    Related Posts

    महासमुंद : शीघ्रता से निराकृत हुआ ऋण पुस्तिका का आवेदन, श्रीमती पुरी हरपाल ने जताई खुशी

    महासमुंद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में संचालित यह अभियान, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़रूरतमंदों तक पारदर्शिता और त्वरित प्रक्रिया  के माध्यम से पहुँचाने में एक महत्वपूर्ण कदम…

    कोंडागांव : जिले की ग्राम पंचायतों में जनचौपाल का आयोजन शुरू

    कोंडागांव जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का आकलन करने हेतु कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायतों में जनचौपाल का आयोजन प्रारंभ हो गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

    • By admin
    • April 25, 2025
    • 0 views
    सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

    पुरुष हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान के ख‍िलाड़‍ियों को वीजा नहीं देगा भारत

    • By admin
    • April 25, 2025
    • 0 views
    पुरुष हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान के ख‍िलाड़‍ियों को वीजा नहीं देगा भारत

    हेजलवुड को पता है कि कब कौन सी गेंद फेंकनी है, जमकर तारीफ की: आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर

    • By admin
    • April 25, 2025
    • 0 views
    हेजलवुड को पता है कि कब कौन सी गेंद फेंकनी है, जमकर तारीफ की: आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर

    बीसीसीआई अब भारत-पाकिस्तान के बीच आमना-सामना नहीं चाहता, कम से कम आईसीसी इवेंट के ग्रुप स्टेज में तो नहीं

    • By admin
    • April 25, 2025
    • 0 views
    बीसीसीआई अब भारत-पाकिस्तान के बीच आमना-सामना नहीं चाहता, कम से कम आईसीसी इवेंट के ग्रुप स्टेज में तो नहीं

    अब तक 5 अर्धशतकों के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंचे विराट, सिक्स लगाने में रोहित के और करीब पहुंचे

    • By admin
    • April 25, 2025
    • 1 views
    अब तक 5 अर्धशतकों के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंचे विराट, सिक्स लगाने में रोहित के और करीब पहुंचे

    आज शाम आमने सामने होगी चेन्नई और हैदराबाद, होगी प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखने की जंग

    • By admin
    • April 25, 2025
    • 1 views
    आज शाम आमने सामने होगी चेन्नई और हैदराबाद, होगी प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखने की जंग