घने कोहरे के साथ बारिश ने दिल्ली एनसीआर में कंपकंपी बढ़ा दी, आने दिनों में कोहरे और बारिश से राहत नहीं, येलो अलर्ट

नई दिल्ली
दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। घने कोहरे के साथ बारिश ने दिल्ली एनसीआर में कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें ने वाले दिनों में भी मभी कोहरे और बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। इसके अलावा पारा तेजी से लुढ़केगा जिसके चलते ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने तीन दिन दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते का पूर्वानुमान व्यक्त किया है जिसमें घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा तापमान भी सीधा 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है जिससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है। दिल्ली में आज यानी सोमवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि इसके चलते कोहरे से लोगो को थोड़ी राहत मिली। लेकिन मंगलवार को फिर घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

7 जनवरी
आईएमडी ने 7 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज तिया जा सकता है। इसी के साथ दिल्ली एनसीआर के सभी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

8 जनवरी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 जनवरी को तापमान एक डिग्री और कम हो सकता है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस दिन भी मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी देते हुए पूरे दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

9-10 जनवरी
9-10 जनवरी को भी घना कोहरा छाया रहने का अनुमान जताया गया है। 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और 10 जनवरी को 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान दोनों दिन 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गुरुवार को दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

11-12 जनवरी
आईएमडी के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में आंधी तूफान या बारिश आने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री बढ़ सकता जबकि अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री नीचे जा सकता है। 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है।

admin

Related Posts

पहलगाम आतंकी हमला: NIA की चार्जशीट में बेनकाब हुए मास्टरमाइंड, जानिए क्या-क्या खुलासा हुआ

जम्मू-कश्मीर  पहलगाम हमले के लगभग 8 महीने बाद जम्मू की विशेष अदालत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। एनआईए की जांच में पाया गया कि…

हिमाचल में धार्मिक संस्थानों के प्रबंधन को लेकर हलचल, मंदिर प्रबंधन बोर्ड गठन की मांग हुई मुखर

ज्वालामुखी हिमाचल प्रदेश में मंदिरों के प्रबंधन की मौजूदा व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन लाने को लेकर बहस छिडी है। हिमाचल प्रदेश में भी हिमाचल प्रदेश मंदिर प्रबंधन बोर्ड के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आचरेकर सर से मिलने के बाद मेरी जिंदगी बदल गयी: आमरे

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
आचरेकर सर से मिलने के बाद मेरी जिंदगी बदल गयी: आमरे

शानदार प्रदर्शन का इनाम: शेफाली वर्मा को मिला आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
शानदार प्रदर्शन का इनाम: शेफाली वर्मा को मिला आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

दिल्ली ने देखा मेस्सी मैजिक: भारत दौरे के अंतिम पड़ाव पर उमड़ा फुटबॉल उत्साह

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
दिल्ली ने देखा मेस्सी मैजिक: भारत दौरे के अंतिम पड़ाव पर उमड़ा फुटबॉल उत्साह

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा ट्विस्ट: 2026 में आमने-सामने होंगी IPL और PSL, PCB का ऐलान

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा ट्विस्ट: 2026 में आमने-सामने होंगी IPL और PSL, PCB का ऐलान

‘क्रिकेट का संतुलन बिगाड़ रहा है इम्पैक्ट प्लेयर रूल’, ऑलराउंडर का बड़ा दावा

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
‘क्रिकेट का संतुलन बिगाड़ रहा है इम्पैक्ट प्लेयर रूल’, ऑलराउंडर का बड़ा दावा

रिकॉर्ड ब्रेकर अभिषेक शर्मा: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड ब्रेकर अभिषेक शर्मा: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बने