प्रधानमंत्री मोदी ने इस कठिनाई को समझा और स्वामित्व योजना बनाई, मालिक को स्वामित्व दिलाया: शिवराज सिंह चौहान

भोपाल
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्र के संपत्ति मालिकों को संपत्ति का स्वामित्व दिलाया है। गुरुवार को राजस्थान के जोधपुर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि गांव में लोगों के पास अपनी संपत्ति तो होती थी, मकान भी होता था, मकान के आसपास जमीन भी होती थी। लेकिन, इसका स्वामित्व उनके पास कागज पर या ऑन रिकॉर्ड नहीं होता था। इसी कारण उस संपत्ति का अन्य उपयोग नहीं हो सकता था। जैसे बैंक से लोन लेने के लिए इस संपत्ति का उपयोग नहीं हो सकता था। कई बार बिना नक्शा अथवा स्वामित्व के विवाद भी बहुत होते थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस कठिनाई को समझा और स्वामित्व योजना बनाई। उस योजना के अंतर्गत जो संपत्ति मकान के रूप में गांव में है, उसके नक्शे बनाए जा रहे हैं, ड्रोन के माध्यम से आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए उस संपत्ति का स्वामित्व दिया जा रहा है। कई राज्यों में यह काम तेजी से हो रहा है।

उन्होंने किसानों के लिए केंद्र सरकार के कार्यों का ब्योरा देते हुए कहा कि खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने और किसानों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छह सूत्री रणनीति बनाई गई है। इसका लक्ष्य उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन की लागत घटाना, उत्पादन के ठीक दाम देना, कृषि का विविधीकरण करना, परंपरागत खेती के अलावा फूलों, फलों, सब्जियों, औषधि की खेती को बढ़ावा देना, नुकसान हो तो उसकी भरपाई करना है। इसके साथ ही जैविक तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की कोशिश करना भी शामिल है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा किसानों को अच्छे बीज मिलें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आईसीआर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसी साल 109 नए बीजों की किस्में जारी की है। पानी का बेहतर इंतजाम हो, इसके लिए नदी जोड़ो योजना बनाई गई है। इसके लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच समझौता हुआ है।

admin

Related Posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का बड़ा फैसला, सरपंच पति प्रथा पर 24 राज्यों के अधिकारियों को समन जारी, महिला अधिकारों की सुरक्षा के लिए अहम कदम

भोपाल  सरपंच पति प्रथा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख्त कदम उठाया है। देश के 24 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के प्रमुख अधिकारियों को समन जारी किया है।…

एमपी में 100 ई-बसों की शुरुआत, नासिक से दिल्ली तक का सफर होगा अब प्रदूषण मुक्त

ग्वालियर केंद्रीय शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा ग्वालियर शहर में पीएम ई-बस योजना के तहत 100 बसें चलाई जाएंगी। प्रथम चरण में जल्द ही 60 ई बस (E-Buses) शहर में आने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय पेस अटैक के सामने बेबस दिखे बल्लेबाज, मार्करम बोले– नई गेंद ने दबाव बढ़ाया

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
भारतीय पेस अटैक के सामने बेबस दिखे बल्लेबाज, मार्करम बोले– नई गेंद ने दबाव बढ़ाया

Jasprit Bumrah के खेलने को लेकर लाइव अपडेट: क्या बचे हुए 2 T20 मैचों से रहेंगे बाहर?

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 1 views
Jasprit Bumrah के खेलने को लेकर लाइव अपडेट: क्या बचे हुए 2 T20 मैचों से रहेंगे बाहर?

IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने T20 में 1000 रन और 100 विकेट पूरे कर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने T20 में 1000 रन और 100 विकेट पूरे कर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 1 views
भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

भारत का दमदार प्रदर्शन, अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 2 views
भारत का दमदार प्रदर्शन, अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

राजीव जंजुआ ने सजोबा गोल्फ टूर्नामेंट–2025 में ओवरऑल ग्रॉस खिताब जीता

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
राजीव जंजुआ ने सजोबा गोल्फ टूर्नामेंट–2025 में ओवरऑल ग्रॉस खिताब जीता