चित्त की आज़ादी: बंधनों से मुक्ति का मार्ग

मनुष्य के मन पर शब्दों का बोझ है। यही बोझ उसकी मानसिक गुलामी का कारण भी है। जब तक यह दीवार टूट नहीं जाती, तब तक न सत्य जाना जा सकता है, न आनंद, न आत्मा।

जीवन की असली खोज सत्य की खोज है और उसकी पहली शर्त है स्वतंत्रता। जिसके मन का स्वभाव दासता से बंधा है, उसके लिए परमात्मा तक पहुंचने की संभावना भी समाप्त हो जाती है। केवल वही आत्माएं सत्य को जान पाती हैं, जिन्होंने अपने मन को हर बंधन से मुक्त कर लिया हो।

इस विषय पर एक मित्र ने प्रश्न किया-यदि हम शब्दों से मौन हो जाएं, मन शून्य हो जाए, तो संसार का व्यवहार कैसे चलेगा? यह भ्रम है कि अशांत मन ही जीवन को चलाता है। यह वैसा ही प्रश्न है, जैसे बीमार पूछें-यदि हम स्वस्थ हो जाएं, तो जीवन कैसे चलेगा? या पागल पूछें-यदि हम सामान्य हो जाएं, तो व्यवहार कैसे संभव होगा?

वास्तविकता यह है कि संसार का अधिकतर कष्ट और अराजकता अशांत मन के कारण है। फिर भी यदि अशांति के बीच जीवन चल रहा है, तो यह आश्चर्य है। दरअसल शांत और स्थिर मन समाज को बाधित नहीं करता, बल्कि उसे स्वर्ग में बदलने की क्षमता रखता है। जितना मन शब्दों से मुक्त होकर शांत होता है, उतनी ही गहरी दृष्टि विकसित होती है।

जीवन का क्रम चलते रहेगा-मनुष्य बोलेगा, चलेगा, कार्य करेगा-परंतु वह सब एक नई गुणवत्ता से भरा होगा। ऐसे व्यक्ति का जीवन दूसरों में अशांति पैदा नहीं करेगा, और दूसरे की अशांति उसकी शांति को भंग नहीं कर पाएगी। यहां तक कि अप्रिय व्यवहार भी उसे फूल के समान प्रतीत होगा, और वह स्वयं किसी पर विष की वर्षा करने में असमर्थ रहेगा।

समस्या यह है कि मानव समाज ने सामूहिक रूप से मन को शांत करने का मार्ग नहीं अपनाया। इसी कारण हमें स्वर्ग आकाश में कल्पना करना पड़ा, जबकि यह धरती भी पूर्णत: स्वर्ग बन सकती है। स्वर्ग का असल अर्थ है-जहां शांत और भले लोग हों।

सुकरात से मृत्यु से पहले एक प्रश्न पूछा गया कि क्या वे स्वर्ग में जाना चाहेंगे या नरक में। उन्होंने उत्तर दिया-"इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझे कहां भेजा जाएगा, क्योंकि मैं जहां भी रहूंगा, अपना स्वर्ग अपने साथ ले जाऊंगा।"

 

admin

Related Posts

Winter Health Warning: सर्द मौसम में क्यों कमजोर पड़ जाता है दिल, इन लोगों के लिए खतरा ज्यादा

जालंधर  सर्दियों के आगमन के साथ ही देश भर में हृदय रोगों के मामलों में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में गिरावट…

Lyne की नई ब्लूटूथ कॉलिंग वॉच हुई लॉन्च, Bluetooth 5.3 और कॉल रिकॉर्डिंग का सपोर्ट

 नई दिल्ली Lyne ओरिजनल्स ने अपने स्मार्ट वियरेबल पोर्टफोलियो को एक्सपैंड किया है. कंपनी ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Lyne Lancer 19 Pro को लॉन्च किया है, जो कम कीमत में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत

U19 Asia Cup Live: पाकिस्तान की कसी पकड़, विहान के रूप में भारत को लगा बड़ा झटका

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
U19 Asia Cup Live: पाकिस्तान की कसी पकड़, विहान के रूप में भारत को लगा बड़ा झटका

मैच से पहले सख्त रुख: BCCI ने ICC की मांग खारिज की, भारत–पाक मैच में नहीं होगा हैंडशेक

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
मैच से पहले सख्त रुख: BCCI ने ICC की मांग खारिज की, भारत–पाक मैच में नहीं होगा हैंडशेक