इंदौर में विदेशी खिलाड़ियों से दुर्व्यवहार की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच — खेल जगत में आक्रोश

इंदौर
जिस इंदौर की पहचान मां अहिल्या की नगरी के रूप में होती है, जिस शहर की पहचान देश स्वच्छता के कारण हो, उस शहर पर अकील खान नाम के मनचले की हरकतों बदनामी के छींटे डाल दिए। इंदौर की सराफा चौपाटी पर आधी रात को महिलाएं बिना किसी संकोच के पारंपरिक भोजन का स्वाद लेने पहुंचती हों, वहां दिनदहाड़े आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ से पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सहित पूरा शहर स्तब्ध है। उनमें घटनाक्रम को लेकर रोश भी है।

भारतीय टीम की पूर्व कप्तान और मप्र क्रिकेट संगठन की प्रबंधकारिणी सदस्य संध्या अग्रवाल दुखी हैं। कहती हैं, इंदौर बहुत शालीन शहर है। देश-दुनिया में इसका बड़ा नाम है। यहां सफलता के साथ सभी मैचों का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने प्रशंसा की, लेकिन एक घटना ने नाम खराब किया। एक व्यक्ति की हरकत ने शहर का नाम बदनाम किया।
 
यह भी गौर किया जाना चाहिए कि क्या दोनों खिलाड़ियों ने सुरक्षा प्रोटोकाल का पालन किया था और वे टीम प्रबंधन या सुरक्षा अधिकारी को जानकारी देकर गई थीं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बिंदेश्वरी गोयल ने कहा- इंदौर की पहचान महिला सशक्तीकरण के लिए होती है। मां अहिल्या ने यहीं पर पहली बार महिला सेना का गठन किया था। यह बहुत दुखद घटना है। इंदौर में ऐसा कभी नहीं हुआ। इससे खिलाड़ियों के मन में शहर की खराब छवि बनती है, जबकि हमारा इंदौर ऐसा नहीं है। एक व्यक्ति की हरकत से पूरे शहर के बारे में धारणा नहीं बनना चाहिए।

घटना की आलोचना होनी चाहिए
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चित्रा बाजपेयी कहती हैं, इंदौर महिलाओं के लिए सुरक्षित शहर है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ हुई घटना दुखद है और इसकी आलोचना होना चाहिए। एक मनचले की हरकत ने सभी को स्तब्ध किया है। इस घटना ने हमें सोचने पर विवश किया है कि महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव जगाना जरूरी है। इंदौर में सिर्फ महिला क्रिकेटर ही नहीं, विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी भी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ हुए व्यवहार से आहत हैं।

हॉट स्पॉट पर हुई छेड़छाड़ की घटना
घटना रोबोट चौराहे से थोड़ी दूर की है। इस स्थान को पुलिस ने हॉट स्पॉट के रूप में घोषित किया था। सब्जी मंडी के पास तो खजराना पुलिस चेकिंग अभियान भी चला चुकी है। विदेशी खिलाड़ियों के आगमन के बाद भी पुलिस की अनुपस्थिति निगरानी सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही है। डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के अनुसार आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
जवानों के भरोसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

इंटेलिजेंस एडीसीपी प्रमोद सोनकर ने 17 अक्टूबर को ड्यूटी चार्ट तैयार करवाया था। इसमें विजय नगर एसीपी आदित्य पटले को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया था। पटले का स्थानांतरण हो चुका है। उनके स्थान पर राजकुमार सराफ प्रभारी एसीपी हैं। रेडिसन ब्लू होटल में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक एएसआई आरएस मावई, प्रधान आरक्षक शीतलराव और महिला आरक्षक आयुषी की ड्यूटी लगाई गई थी। दूसरी शिफ्ट में एएसआई किशोर खेड़ेकर और आरक्षक प्रमोद व अर्पिता की ड्यूटी लगाई गई थी। रेडिसन ब्लू होटल विजयनगर थाना अंतर्गत आता है। थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा में गंभीरता नहीं दिखाई।

सेल्फी लेने के बहाने छेड़छाड़
पुलिस सूत्रों ने बताया अकील ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने के बहाने छेड़छाड़ की है। हालांकि खिलाड़ियों ने कथनों में इससे इन्कार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपित ने एक खिलाड़ी के साथ हरकत की थी। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज भी ले लिए हैं।

 

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड दस्तक देने को तैयार, दो दिन में तापमान में भारी गिरावट

भोपाल  इन दिनों मध्य प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। 13 दिसंबर शनिवार से तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। उत्तर भारत की पहाड़ियों पर…

ट्रैवल अलर्ट: काचिगुड़ा–मदार स्पेशल ट्रेन शुरू, प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

भोपाल  मध्य प्रदेश से यात्रा का विचार कर रहे रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। काचिगुड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 Asia Cup Live: पाकिस्तान की कसी पकड़, विहान के रूप में भारत को लगा बड़ा झटका

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
U19 Asia Cup Live: पाकिस्तान की कसी पकड़, विहान के रूप में भारत को लगा बड़ा झटका

मैच से पहले सख्त रुख: BCCI ने ICC की मांग खारिज की, भारत–पाक मैच में नहीं होगा हैंडशेक

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
मैच से पहले सख्त रुख: BCCI ने ICC की मांग खारिज की, भारत–पाक मैच में नहीं होगा हैंडशेक

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी कोलकाता के बाद हैदराबाद पहुंचे, खेलेंगे फ्रेंडली मैच

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी कोलकाता के बाद हैदराबाद पहुंचे, खेलेंगे फ्रेंडली मैच

विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दांव पर, अभिषेक शर्मा के सामने बड़ा चैलेंज

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दांव पर, अभिषेक शर्मा के सामने बड़ा चैलेंज

विनेश फोगाट के फैसले पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया, बोले– ‘ये सिर्फ शुरुआत है’

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
विनेश फोगाट के फैसले पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया, बोले– ‘ये सिर्फ शुरुआत है’

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का शोर, विराट कोहली और ऋषभ पंत दिख सकते हैं एक्शन में

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का शोर, विराट कोहली और ऋषभ पंत दिख सकते हैं एक्शन में