सिगरेट विवाद: कैमरे में कैद हुए ममता के सांसद, बचाव में दिया चौंकाने वाला तर्क

नई दिल्ली 
संसद भवन के अंदर टीएमसी सांसद द्वारा ई-सिगरेट पीने का मुद्दा अभी थमा नहीं है। इस बीच टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय संसद भवन के बाहर सिगरेट पीते देखे गए। दो केंद्रीय मंत्रियों गिरिराज सिंह और गज दिल्ली प्रदूषण पर बहस के बीच खुद के सिगरेट पीने को जायज ठहराते हुए सौगत रॉय ने यहां तक कह डाला कि एक सिगरेट से क्या होगा। गौरतलब है कि गुरुवार को एक टीएमसी सांसद सदन के अंदर ई सिगरेट पी रहे थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष का ध्यान इस तरफ खींचते हुए इस पर आपत्ति भी जताई थी। हालांकि टीएमसी सांसद का नाम अभी तक सस्पेंस ही है।

इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत और गिरिराज सिंह ने उनकी खिंचाई भी खूब की। दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने कहाकि दादा, आप अपना और हमारा स्वास्थ्य खतरे में क्यों डाल रहे हो। बाद में टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने पत्रकारों से बातचीत में कहाकि इन तथाकथित आरोपों में कुछ नहीं रखा है। सदन के अंदर सिगरेट पीने पर प्रतिबंध है। सदन के बाहर इस खुली जगह पर सिगरेट पीने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

उलटा भाजपा पर भड़कते हुए टीएमसी सांसद ने कहाकि भाजपा इस तरह के आरोप लगाती है। जबकि इन्हीं की सरकार में दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण है। इस तरह की बातें करने की जगह उन्हें प्रदूषण दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहाकि हमारी एक सिगरेट से कुछ नहीं होने वाला है। टीएमसी सांसद ने कहाकि इस मामले पर राजनीति हो रही है क्योंकि भाजपा निशाने पर है। उन्होंने पत्रकारों से भी कहाकि आप इतना सवाल क्यों पूछ रहे हैं। भाजपा के मंत्री ने कुछ कहा और आप उसे ऐसे सपोर्ट कर रहे हैं, जैसे यही सच है। यह पूरा सच नहीं है।

admin

Related Posts

वित्तीय दबाव के बीच इंडिगो को भारी-भरकम 58.75 करोड़ का कर नोटिस मिला

नई दिल्ली  बड़ी संख्या में उड़ान रद्द होने के कारण सरकारी जांच का सामना कर रही बजट एयरलाइन इंडिगो को 58.75 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस मिला है। यह जानकारी…

जनगणना 2027 को मिली कैबिनेट की मंजूरी: 11,718 करोड़ रुपये समेत कई बड़े निर्णय घोषित

नई दिल्ली  केंद्रीय कैबिनेट ने जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कोलसेटू नीति और खोपरा MSP 2025 पर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

SMAT में नीतीश की हैट्रिक ने मचाया तहलका, पाटीदार सहित तीन बल्लेबाज़ ढेर

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 0 views
SMAT में नीतीश की हैट्रिक ने मचाया तहलका, पाटीदार सहित तीन बल्लेबाज़ ढेर

रिटायरमेंट से वापसी क्यों की? क्विंटन डिकॉक का बड़ा खुलासा, भावुक बयान वायरल

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 0 views
रिटायरमेंट से वापसी क्यों की? क्विंटन डिकॉक का बड़ा खुलासा, भावुक बयान वायरल

गिल बनाम सैमसन विवाद गरमाया: इरफान पठान ने मैनेजमेंट की पोल खोली

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 0 views
गिल बनाम सैमसन विवाद गरमाया: इरफान पठान ने मैनेजमेंट की पोल खोली

न्यूजीलैंड की वेस्टइंडीज पर जीत से भारत को लगा झटका, WTC तालिका में पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 1 views
न्यूजीलैंड की वेस्टइंडीज पर जीत से भारत को लगा झटका, WTC तालिका में पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

जूनियर महिला हॉकी विश्व कप: कड़े मुकाबले में स्पेन से हार, भारत टॉप-10 की आखिरी पायदान पर

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 1 views
जूनियर महिला हॉकी विश्व कप: कड़े मुकाबले में स्पेन से हार, भारत टॉप-10 की आखिरी पायदान पर

टी20 ओपनर तुलना: शुभमन गिल और संजू सैमसन के प्रदर्शन का बारीक विश्लेषण

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 2 views
टी20 ओपनर तुलना: शुभमन गिल और संजू सैमसन के प्रदर्शन का बारीक विश्लेषण