हरियाणा में लोगों से मजबूत सरकार चुनने की अपील की, प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की जनता के नाम खास संदेश दिया

नई दिल्ली
हरियाणा में चुनावी शोर गुरुवार शाम को समाप्त हो गया है। अब शनिवार, पांच अक्टूबर को मतदान होंगे एवं आठ अक्टूबर को मतों की गणना की जाएगी। प्रचार समाप्त होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की जनता के नाम खास संदेश दिया, जिसमें उन्होंने लोगों से हरियाणा में मजबूत सरकार चुनने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने गुरुवार शाम को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'अब से कुछ देर में हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। बीते कुछ दिनों में मैंने पूरे राज्य की यात्रा की है। मैंने लोगों का जो उत्साह देखा है, उसे देखकर मुझे ये पक्का विश्वास है कि हरियाणा के लोग भाजपा को फिर अपना आशीर्वाद देने वाले हैं। हरियाणा के देशभक्त लोग, कांग्रेस की विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।'

'घोटालों और दंगों के दौर से बाहर लाए'
पीएम ने आगे लिखा, 'पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा के लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम किया है। हमने सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। किसान हों, युवा हों, महिलाएं हों, गांव और शहरों का विकास हो, हमने कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। हम हरियाणा को कांग्रेस के घोटालों और दंगों वाले दौर से बाहर निकालकर लाए हैं।'

उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता-जनार्दन जानती है कि कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, जातिवाद, सांप्रदायिकता और भाई-भतीजावाद की गारंटी है। बापू-बेटे की राजनीति का मूल उद्देश्य सिर्फ स्वार्थ है। कांग्रेस यानि दलाल और दामाद का सिंडिकेट। लोग आज हिमाचल से कर्नाटक तक कांग्रेस सरकारों की विफलता भी देख रहे हैं। कांग्रेस की नीतियां, लोगों को तबाह करती हैं, इसलिए हरियाणा के लोग कांग्रेस को बिल्कुल नहीं चाहते हैं।

कांग्रेस कभी स्थिर सरकार नहीं दे सकती
पीएम मोदी ने लिखा, 'हरियाणा की जनता यह जानती हैं कि कांग्रेस कभी स्थिर सरकार नहीं दे सकती। हरियाणा के लोग देख रहे हैं कि कैसे कांग्रेस के नेता आपस में लड़ रहे हैं। ये हाल तब है, जब ये विपक्ष में हैं। हरियाणा के लोगों को इस बात से भी चोट पहुंच रही है कि दिल्ली और हरियाणा में बैठे दो खास परिवारों के इशारे पर पूरा हरियाणा अपमानित हो रहा है।'

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के नेताओं ने आरक्षण खत्म करने का बयान देकर अपने इरादे जता दिए हैं। हरियाणा का पिछड़ा और दलित समुदाय जातिगत हिंसा रोकने में विफल रहने पर पहले से ही कांग्रेस से नाराज चल रहा है। इसलिए लोगों ने कांग्रेस को फिर कड़ी सजा देने का मन बना लिया है। हरियाणा के गली-गली से एक ही आवाज आ रही है- भरोसा दिल से, भाजपा फिर से।'

हरियाणा के मतदाताओं से की अपील
हरियाणा के लोगों से अपील करते हुए पीएम ने कहा, 'आज पूरी दुनिया की नजरें भारत पर हैं। दुनिया, भारत की ओर बहुत आशा और उम्मीद से देख रही है। ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि हरियाणा के लोग एक ऐसी सरकार चुनें, जो भारत को मजबूती देने की दिशा में प्रयास करे। कांग्रेस कभी देश को मजबूत नहीं बना सकती। इसलिए मैं हरियाणा के अपने मतदाताओं से ये आग्रह करता हूं कि वे फिर से भाजपा को अपना आशीर्वाद जरूर दें।'

admin

Related Posts

हॉलीवुड के रॉब रेनर और पत्नी मिशेल सिंगर की मौत, पुलिस मामले की जांच में लगी

लॉस एंजेलिस  मशहूर अमेरिकी डायरेक्टर और एक्टर रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल को लॉस एंजेलिस स्थित उनके घर में मृत पाया गया। अधिकारियों ने शुरुआती जानकारी देते हुए बताया…

आतंकी कनेक्शन की आशंका गहराई: बोंडी बीच हमलावर नवीद की कार में मिला ISIS का झंडा

सिडनी  ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। दोनों हमलावर बाप-बेटे की पहचान पाकिस्तान के नागरिकों के रूप में की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड ब्रेकर अभिषेक शर्मा: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड ब्रेकर अभिषेक शर्मा: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

भारतीय पेस अटैक के सामने बेबस दिखे बल्लेबाज, मार्करम बोले– नई गेंद ने दबाव बढ़ाया

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 1 views
भारतीय पेस अटैक के सामने बेबस दिखे बल्लेबाज, मार्करम बोले– नई गेंद ने दबाव बढ़ाया

Jasprit Bumrah के खेलने को लेकर लाइव अपडेट: क्या बचे हुए 2 T20 मैचों से रहेंगे बाहर?

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 1 views
Jasprit Bumrah के खेलने को लेकर लाइव अपडेट: क्या बचे हुए 2 T20 मैचों से रहेंगे बाहर?

IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने T20 में 1000 रन और 100 विकेट पूरे कर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने T20 में 1000 रन और 100 विकेट पूरे कर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 1 views
भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

भारत का दमदार प्रदर्शन, अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 2 views
भारत का दमदार प्रदर्शन, अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त